अहमदाबाद

चुनौतियों को नजरअंदाज कर 2047 के सपने दिखाने वाला बजटः चावड़ा

Ahmedabad: गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि बजट में राज्य की जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने केवल 2047 के सपने दिखाए हैं। बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है। चावड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ […]

less than 1 minute read
अमित चावड़ा।

Ahmedabad: गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि बजट में राज्य की जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने केवल 2047 के सपने दिखाए हैं। बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है।

चावड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ नहीं किया। अन्य राज्यों में महिलाओं को आर्थिक मदद और राहत योजनाएं दी जा रही हैं, लेकिन गुजरात की महिलाएं उपेक्षित हैं। बजट में महंगाई से राहत, गैस सिलेंडर सस्ता करने या मासिक सहायता जैसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि बजट में समान काम-समान वेतन, स्थायी भर्ती, मनरेगा मजदूरों के वेतन वृद्धि और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन सुधार का कोई उल्लेख नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और मध्याह्न भोजन कर्मियों की मांगों को भी नजरअंदाज किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गुजरात का कर्ज 79,152 करोड़ रुपए बढ़ा है।

Published on:
18 Feb 2026 11:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर