अहमदाबाद

कार चुराने ऑटो रिक्शा से पहुंचे चोर, बजर ने खेल बिगाड़ा

मौके से ही एक आरोपी को दबोचा, तीन रिक्शा छोड़ फरार
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 11:00 PM IST
crime
कार चुराने ऑटो रिक्शा से पहुंचे चोर, बजर ने खेल बिगाड़ा

अहमदाबाद. स्वतंत्रता दिवस की रात को नाना चिलोडा इलाके के पूजन बंगलोज में ऑटो रिक्शा लेकर कार चुराने पहुंचे चार में से एक चोर को स्थानीय लोगों ने कार से ही धर दबोचा, जबकि तीन आरोपी ऑटो रिक्शा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की चोरी की कोशिश की पोल कार में लगे बजर (अलार्म) ने खोल दी, जिससे कार मालिक और पड़ोसियों की आंख खुल गई और उन्होंने कार से आरोपी को पकड़ लिया।
पूजन बंगलो निवासी धर्मज्ञ कोष्टी ने इस बाबत चार युवकों के विरुद्ध कार को चुराने का मामला दर्ज कराया है।
इसमें कहा कि १५ अगस्त की मध्यरात्रि को वह घर पर थे। इसी दौरान उनके घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार का बजर बजने लगा। वह और उनके भाई व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो कार के अंदर एक युवक बैठा हुआ था। वह कार को ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे मौके पर पहुंचकर पड़ लिया। इसी दौरान बंगले के पास ही एक ऑटो रिक्शा में बैठे तीन युवक ऑटो को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
कार में सवार युवक से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मेघाणीनगर दीनूभाई की चाली निवासी सतेन्द्र तोमर बताया। साथ ही फरार आरोपियों का नाम दीपक, राहुल और अरविंद बताया। उसने कबूला कि वह चारों लोग ऑटो रिक्शा से बंगले में कार चोरी करने आए थे। कार का कांच तोड़ते ही उसका बजर बजने लगा। वह बजर को बंद करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया। उसके पास से दो चाकू व कटर बरामद किया है।

Published on: