अहमदाबाद

छायापुरी स्टेशन बनेगा दिसम्बर के अंत तक

स्टेशन बिल्डिंग की डिजाइन तैयार
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 10:44 PM IST
railway station

वडोदरा. वडोदरा में सेटेलाइट रेलवे स्टेशन के तौर पर छायापुरी स्टेशन का निर्माण होगा। फिलहाल इसकी डिजाइन तैयार हो चुकी है। स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण इस वर्ष दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा।
छायापुरी सेटेलाइट रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। साथ ही स्टेशन बिल्डिंग की डिजाइन भी तैयार की जा चुकी है। प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण गति के साथ प्रगति पर है। स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण दिसंबर-2018 तक प्रस्तावित है। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड की वित्तीय सहायता से लगभग 40 करोड़ की लागत से इस स्टेशन को विकसित होगा।
वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना के अनुसार नए स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण के अलावा कई पैसेंजर सुविधाएं भी विकसित होंगी, जिसमें हाई लेवेल प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित करना, वेटिंग हॉल है। अहमदाबाद के लिए दिल्ली व मध्यप्रदेश से आनेवाली 6-7 ट्रेनें वडोदरा स्टेशन ना आकर छायापुरी से डायवर्ट हो जाएगी। इसके चलते वडोदरा स्टेशन पर ट्रेनों का भार कम हो जाएगा। यात्रियों का समय भी बचेगा। वडोदरा स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ भी कम हो जाएगी। इसके अलावा वडोदरा व सूरत के बीच ट्रेनों की समय पालनता में भी सुधार होगा।

रेल टिकट कालाबाजारी का पर्दाफाश

अहमदाबाद. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) -अहमदाबाद पोस्ट और आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को रेल आरक्षण टिकटों की कालाबाजारी करने का पर्दाफाश किया। इस आरोप में कुली और आईआरसीटीसी एजेंट पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। ये आरोपी प्रति टिकट यात्रियों से सात सौ से आठ सौ रुपए ज्यादा वसूलते थे।
आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राजमोहन ने ऑनलाइन टिकटों के आरक्षण की कालाबाजारी करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इसके मद्देनजर आरपीएफ-अहमदाबाद पोस्ट के निरीक्षक ग्रेसियस फर्नांडीज और क्राइम ब्रांच के निरीक्षक एस.डी. यादव ने टीम बनाकर सरसपुर में आई.जे. ट्रैवल्स पर दबिश दी। आरपीएफ टीम ने मौके से जुम्माखान और उसके बेटे इम्तियाजखान को गिरफ्तार किया। जुम्माखान रेलवे में कुली है और इम्तियाज आईआरसीटीसी का एजेंट हैं। इन आरोपियों से तीन रेल आरक्षण टिकट मिलें। आरपीएफ टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को इन आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Published on: