अहमदाबाद

वडनगर रेलवे स्टेशन पर रेल डिब्बों में पानी भरने को कोच वाटरिंग सिस्टम की व्यवस्था

अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक ने की यात्री सुविधाओं एवं नई लाइन परियोजना की समीक्षा अहमदाबाद. मेहसाणा. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने बुधवार को वडनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वडनगर स्टेशन पर रेल डिब्बों में पानी भरने के लिए […]

less than 1 minute read

अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक ने की यात्री सुविधाओं एवं नई लाइन परियोजना की समीक्षा

अहमदाबाद. मेहसाणा. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने बुधवार को वडनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वडनगर स्टेशन पर रेल डिब्बों में पानी भरने के लिए कोच वाटरिंग सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से ट्रेनों में वडनगर स्टेशन से ही पानी भरा जा सकेगा, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा स्टेशन के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग को चौड़ा करने की मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

वरेठा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे

इस अवसर पर मेहसाणा-वरेठा सेक्शन के वरेठा रेलवे स्टेशन पर अंबाजी नई लाइन परियोजना के तहत महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक कार्य के सफल समापन की जानकारी दी गई। यह कार्य आबूरोड-तारंगा हिल नई लाइन रेलखंड की भविष्य की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वरेठा स्टेशन पर मुख्य लाइन पर स्थित पुराने डेड एंड ट्रैक को हटाकर नई एलाइनमेंट पर स्थानांतरित किया गया तथा उसे नई बिछाई गई लाइन से जोड़ा गया। संशोधित यार्ड लेआउट के अनुसार नई डेड एंड लाइन की भी व्यवस्था की गई है, जिससे भविष्य में तारंगा हिल दिशा में मुख्य लाइन विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

आबूरोड-तारंगा हिल रेलखंड की सुदृढ़ कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित

इस प्रोजेक्ट से भविष्य में आबूरोड-तारंगा हिल रेलखंड की सुदृढ़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं अधिक सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध होगी। साथ ही अंबाजी एवं तारंगा हिल क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। बेहतर यार्ड संरचना एवं तकनीकी उन्नयन से ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी तथा समयपालन में भी सुधार होगा।

Published on:
25 Feb 2026 10:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर