अहमदाबाद

कर्णावती माथुर एसोसिएशन के होली स्नेह मिलन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति

वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, गायिका आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि

less than 1 minute read

अहमदाबाद. कर्णावती माथुर एसोसिएशन के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रवक्ता सह आयोजन के संयोजक चन्द्रशेखर माथुर ने एसोसिएशन की गतिविधियों सहित कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अध्यक्ष आनंद माथुर ने अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठतम सदस्य सरला को सुधा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अन्य वरिष्ठतम सदस्य कैलाश नारायण, कमला, बैजनाथ, पुष्पा, गुलाब देवी, वीणा, मीरा को घर जाकर शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान करने निर्णय लिया गया।
विशिष्ट विद्यार्थी प्रोत्साहन शील्ड के लिए जूनियर माथुर सदस्य प्रनीत माथुर पुत्र रीनि- विकास का चयन हुआ। प्रनीत ने हाल ही रोमानिया में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में भाग लेकर कुल तीन पदक हासिल किए।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज मिताली और सविता के नेतृत्व में महिलाओं ने सामूहिक गीत से किया। डॉ मिताली ने गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनका प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किया।
बच्चों में राव्या, मेयूल के नृत्य, विहान के केसियो वादन ने सभी को रिझाया। बड़ों में दीपक माथुर और मिताली नाग ने सुरीले अंदाज वाले गीतों, प्रकाश ने होली गीत, संदीप-सविता ने एकल और युगल गीत, डॉ बिनिका, रवि, पूनम के मधुर गीत, हेमंत, शक्ति, अनिल ने पुराने यादगार गीतों से समां बांधा।

Published on:
12 Apr 2026 10:14 pm
Also Read
View All