अहमदाबाद

Gujarat Anand Nagarpalika विकास कार्यों में भेदभाव पर कांग्रेस पार्षदों का हल्लाबोल

आणंद नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2022, 9:48 PM IST
Ahmedabad: issue of cows in the general meeting of AMC
general meeting of AMC

आणंद. आणंद शहर के वार्ड नंबर 3 में विकास कार्यों में भेदभाव बरतने का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्षदों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य गेट पर ताला लगा कर घेराव किया गया। पार्षदों ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि आणंद शहर के वार्ड नंबर 3 के गंगदेव नगर से आशानगर सड़क का नगर पालिका की ओर से जनवरी में भूमिपूजन कराया गया था, लेकिन 9 महीने बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। इस क्षेत्र के विकास कार्य के प्रति वर्षों से उपेक्षा का भाव कायम है। इसकी वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्कूल में पेयजल की व्यवस्था नहीं
पार्षद वहीदा बगसरावाला ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में सड़क नहीं बनी है। स्कूल नंबर 25 में बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। आंगनबाड़ी की महिलाओं को बाहर से पानी लाना पड़ता है। पार्षद इल्यास आजाद ने बताया कि नगर पालिका किसी तरह से वार्ड नंबर 3 में विकास कार्य में अवरोध पैदा करती है। उन्होंने विकास कामों में भ्रष्टाचार की आशंका जताई।

Updated on:
23 Sep 2022, 9:48 PM IST
Published on: