Ahmedabad news: गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए राज्य की 47 सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों से विद्यार्थियों को बुलाने के आदेश दिए गए हैं। प्रत्येक कॉलेज से 100 से 250 […]
Ahmedabad news: गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए राज्य की 47 सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों से विद्यार्थियों को बुलाने के आदेश दिए गए हैं। प्रत्येक कॉलेज से 100 से 250 छात्रों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। जबकि इन कालेजों में खाली पड़ी जगहों को भरने के आदेश नहीं दिए जाते।गुजरात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मनीष दोषी ने सवाल उठाया कि जब कॉलेजों में लंबे समय से 54 से 64 प्रतिशत तक अध्यापक और स्टाफ की जगहें खाली पड़ी हैं, तब उन्हें भरने के आदेश क्यों नहीं दिए जाते। वर्ग 3 और वर्ग 4 के और अधिक पद खाली हैं।
आरोप लगाया कि कई शिक्षा संस्थानों में लैब असिस्टेंट और लाइब्रेरियन तक नहीं हैं। इससे छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त करने में कठिनाई होती है। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा को मजबूत करने के बजाय छात्रों को राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ दिखाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने मांग की है कि सरकार तुरंत खाली पदों पर भर्ती करे और छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने का अवसर दे, न कि उन्हें राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने का साधन बनाएं।