अहमदाबाद

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

अहमदाबाद महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी ने गुरुवार को कहा कि अप्रेल महीने के पहले दिन से ही महंगाई के झटके ने गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को परेशान कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही, अच्छे दिन हैं। उन्होंने […]

less than 1 minute read
फाइल फोटो।

अहमदाबाद महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी ने गुरुवार को कहा कि अप्रेल महीने के पहले दिन से ही महंगाई के झटके ने गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को परेशान कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही, अच्छे दिन हैं।

उन्होंने खासतौर पर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की बढ़ोतरी और हाइवे टोल टैक्स में वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।डॉ. दोशी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने पेट्रोल, डीजल, दवाइयों और यहां तक कि स्पीड पोस्ट के चार्ज में भी वृद्धि कर दी है, जिससे आम जनता के खर्चे बढ़ गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों के लिए बड़े कर माफ किए हैं, जबकि आम जनता पर लगातार टैक्स और अन्य शुल्क बढ़ाए जा रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई के कारण, खासकर गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए जीवन यापन कठिन हो गया है।

Updated on:
02 Apr 2026 09:32 pm
Published on:
02 Apr 2026 09:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर