अहमदाबाद

Ahmedabad: रामोल पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में दो आरोपियों का सात दिन के रिमांड पर भेजा

पुलिस ने मेट्रोपोलिटन कोर्ट में किया पेश, 14 दिन का मांगा था रिमांड, महिला आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन
2 min read
Ramol police
दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर पहुंची पुलिस।

Ahmedabad. शहर के रामोल इलाके की पटाखा फैक्टरी में 18 जुलाई को विस्फोट के बाद आग की घटना में 10 लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मेहुल डोडिया और पार्टनर सादिक सैयद को सोमवार को सात दिनों के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा। रामोल पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को शहर के मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सरकारी पक्ष की दलीलों को मान्य रखते हुए दोनों आरोपियों को 27 जुलाई तक रिमाण्ड पर पुलिस को सौंपा। गिरफ्तार महिला आरोपी रमीला डोडिया का उपचार चल रहा है, इसलिए उसे रिमांड के लिए अदालत में पेश नहीं किया गया।

पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने कोर्ट में पेश किए गए रिमांड के कारणों में बताया कि आरोपियों ने जब पटाखा फैक्टरी आरंभ की तब आरोपियों की किन-किन लोगों ने आर्थिक रूप से मदद की। आरोपियों ने आर्थिक फायदे के लिए मंजूरी के बिना फिर से फैक्टरी शुरू की थी जहां पटाखे बनाए जा रहे थे। इसके लिए जरूरी विस्फोटक पदार्थ-पोटेशियम नाइट्रेट एवं अन्य कच्ची सामग्री यह कहां से लाते थे। आरोपियों ने घटना के समय उपयोग में लिए गए मोबाइल फोन को छिपा दिया है जिसे खोजना है। इन सभी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है।

इसके अलावा आरोपियों की ओर से और कहीं अन्य जगह पर ऐसी और पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही हैं या नहीं, अन्य किसी स्थान पर विस्फोटक पदार्थ छिपाए हैं या नहीं? पटाखा फैक्टरी में रखे गए श्रमिकों का हाजिरी और माल के स्टॉक का रजिस्टर व अन्य दस्तावेजी सबूत जुटाने हैं। कारखाने में किस प्रकार से पटाखे बनते थे। श्रमिकों के वेतन देने, कच्चा माल खरीदने के जरूरी रकम कहां से जुटाते थे। इन सभी की जानकारी के लिए पुलिस हिरासत की जरूरत है। आरोपियों को फैक्टरी ले जाना जरूरी है, जिसके लिए दोनों की उपस्थिति जरूरी है। श्रमिकों के वेतन देने, कच्चा माल खरीदने के जरूरी रुपए यह कहां से जुटाते थे, इसकी जांच भी करनी है। इसके लिए 14 दिन के रिमांड की मांग की गई थी।

आरोपियों के साथ घटनास्थल पर जांच

अदालत की ओर से रिमाण्ड पर लिए जाने के बाद रामोल पुलिस दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर ले गई। दोनों आरोपियों को साथ रखकर घटना का रीकंस्ट्र्क्शन किया गया।

Updated on:
20 Jul 2026 09:52 pm
Published on:
20 Jul 2026 09:52 pm