2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्माष्टमी पर चलाई जाएंगी चार जोड़ी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

वडोदरा. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर वडोदरा मंडल के तहत आणंद-डाकोर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाई जाएगी।
2 min read
Google source verification
Four Pairs of Unreserved Festival Special Trains to Run on Janmashtami

फाइल फोटो

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर चलाने का लिया निर्णय

अहमदाबाद. राजकोट. भावनगर. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर विभिन्न मार्गों पर 4 जोड़ी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया है।

3, 4 एवं 5 सितंबर को गांधीनगर कैपिटल-द्वारका स्पेशल ट्रेन (नं. 09521) गांधीनगर कैपिटल से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। इसी प्रकार, द्वारका-गांधीनगर कैपिटल स्पेशल ट्रेन (नं. 09522) द्वारका से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 5 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चांदलोडिया बी, आंबली रोड, विरमगाम, लखतर, सुरेंद्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया एवं भाटिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे।
3 सितंबर को राजकोट-द्वारका अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (नं. 09527) राजकोट से रात 12:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 5:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में द्वारका-राजकोट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (नं. 09528) द्वारका से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजकोट पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर रुकेगी।
3, 4, 5 और 6 सितंबर को राजकोट-द्वारका अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (नं. 09533) राजकोट से रात 8 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्यरात्रि में 1:20 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में 4, 5, 6 और 7 सितंबर को द्वारका-राजकोट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (नं. 09534) द्वारका से रात 1:50 बजे प्रस्थान कर सुबह 6:25 बजे राजकोट पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर रुकेगी।
3, 4, 5 और 6 सितंबर को बोटाद-सुरेंद्रनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (नं. 09228) बोटाद से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:40 बजे सुरेंद्रनगर पहुंचेगी। वापसी में सुरेंद्रनगर-बोटाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (नं. 09227) सुरेंद्रनगर से दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 3:45 बजे बोटाद पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुंडली, राणपुर, चुडा, लींबडी, वढवाण सिटी, जोरावरनगर एवं सुरेंद्रनगर गेट स्टेशनों पर रुकेगी।

आणंद-डाकोर के बीच विशेष ट्रेन

वडोदरा. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर वडोदरा मंडल के तहत आणंद-डाकोर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाई जाएगी।
आणंद-डाकोर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नं. 09127 शुक्रवार को आणंद से रात 10:20 बजे प्रस्थान कर रात 11:15 बजे डाकोर पहुंचेगी। वापसी में डाकोर-आणंद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नं. 09128 शनिवार को डाकोर से रात 2 बजे प्रस्थान कर 2:55 बजे आणंद पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में उमरेठ स्टेशन पर रुकेगी।