
फाइल फोटो
ahmedabad: शहर में पार्किंग की समस्या से जूझने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की एक और खबर सामने आई है। अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने मकरबा और साइंस सिटी क्षेत्र में 700 स्मार्ट पार्किंग सिस्टम को जल्द शुरू करने की घोषणा की है। मकरबा में 200 और साइंस सिटी में 500 स्मार्ट पार्किंग होगी। यहां भी पार्किंग शुल्क का भुगतान क्यू आर कोड स्कैन कर डिजिटल तरीके से किया जा सकेगा। इससे शुल्क वसूली में पारदर्शिता आने के साथ पार्किंग व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
मनपा की बुधवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष कमलेश पटेल ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत पार्किंग से होने वाली कुल आय में मनपा को 80 फीसदी हिस्सा मिलेगा, जबकि संबंधित एजेंसी को 20 फीसदी हिस्सा दिया जाएगा। उनके अनुसार मकरबा (200) व साइंस सिटी (700) में प्रस्तावित पार्किंग जल्द ही कार्यरत होंगी।
बैठक में साउथ बोपल स्थित सोबो सेंटर में स्थापित स्मार्ट पार्किंग सिस्टम को भी अधिक उपयोगी स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मनपा को कोई खर्च नहीं करना होगा। संबंधित एजेंसी अपने खर्च पर इसे दूसरी जगह स्थापित करेगी।आठ श्मशानगृहों के नवीनीकरण काम की समीक्षास्टैंडिंग कमेटी ने शहर के आठ श्मशानगृहों के नवीनीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की। हाटकेश्वर श्मशानगृह में करीब 10 फीट की गहराई पर पानी आने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। इसके चलते कंसल्टेंट को डिजाइन में बदलाव करना पड़ा। कमेटी ने काम में देरी को लेकर संबंधित ठेकेदारों और कंसल्टेंट से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों को भविष्य में सॉयल टेस्टिंग समेत सभी पहलुओं का पहले से अध्ययन कर योजना बनाने के निर्देश दिए गए।
शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए रोड साइड और दो रोड के बीच वाले हिस्से में थीम आधारित पौधरोपण किया जाएगा। मनपा ने 20 हजार पौधे लगाने की योजना बनाई है। कैच फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष करीब एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जा चुका है। गौरतलब है कि शहर को हराभरा करने के लिए महानगरपालिका की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर में एक वर्ष में बड़ी तादात में पौधे लगाए गए हैं।
Updated on:
02 Sept 2026 11:10 pm
Published on:
02 Sept 2026 11:09 pm
