2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद थे किडनी फेल्योर, जाते-जाते तीन जिंदगियां कर गए रोशन

छह महीने से किडनी फेल्योर की पीड़ा झेल रहे दिलीप मांडलिया (54) इस दुनिया से जाते-जाते तीन जिंदगियां रोशन कर गए। दरअसल उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया।
2 min read
Google source verification
organ donation

ब्रेनडेड मरीज के पास चिकित्सा कर्मी व मरीज के परिजन।

ahmedabad: छह महीने से किडनी फेल्योर की पीड़ा झेल रहे दिलीप मांडलिया (54) इस दुनिया से जाते-जाते तीन जिंदगियां रोशन कर गए। दरअसल उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। ऐसे में उनके परिजनों ने उनके अंगों का दान किया।सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराने वाले मांडलिया 30 अगस्त को घर पर बेहोश हो गए थे, उन्हें अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाया गया। ब्रेन हैमरेज के बाद दो दिन तक चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली और मंगलवार को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने असहनीय घड़ी में भी ऐसा फैसला लिया, जिससे तीन अन्य जिंदगियां रोशन हो गईं।

मूल रूप से बोटाद हाल अहमदाबाद शहर में रहने वाले दिलीप मांडलिया के ब्रेनडेड घोषित होने के बाद सिविल अस्पताल की अंगदान टीम के डॉ. भावेश प्रजापति ने उनकी पत्नी और बड़े भाई को अंगदान के महत्व की जानकारी दी। दिलीप स्वयं किडनी फेल्योर के मरीज थे। डायलिसिस की तकलीफ से गुजर रहे थे। इसलिए परिवार दूसरे अंग फेल्योर मरीजों की पीड़ा को अच्छी तरह समझता था। इसी संवेदना ने उन्हें अपने दुख के बीच किसी दूसरे परिवार की जिंदगी बचाने का निर्णय लेने की ताकत दी।

परिवार ने बिना देर किए लिवर और दोनों आंखों के दान की सहमति दी। दान में मिला लिवर सिविल मेडिसिटी कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट आफ किडनी डिजिज एंड रिसर्च सेंटर (आइकेडीआरसी) अस्पताल में उपचाररत जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किया। दोनों आंखें एम. एंड जे. इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी ने स्वीकार की हैं। इस तरह दिलीप का अंगदान एक मरीज को नया जीवन और दो लोगों को नई दृष्टि देने का माध्यम बनेगा।

मानवता की उत्कृष्ट मिसाल

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा कि दिलीप के परिवार ने अपने स्वजन को खोने की असहनीय पीड़ा में भी दूसरे मरीज की जिंदगी बचाने का निर्णय लिया। यह मानवता की उत्कृष्ट मिसाल है।

253 अंगदाताओं से 1086 अंग-पेशियां

डॉ. जोशी ने बताया कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में अब तक 253 ब्रेनडेड मरीजों से 836 अंग और 250 पेशियां दान में मिली हैं। इनमें 227 लिवर, 466 किडनी, 21 पेंक्रियाज, 80 हृदय, 34 फेफड़े, 6 हाथ और 2 छोटी आंत शामिल हैं। इसके अलावा 202 आंखें और 48 त्वचा दान में मिली हैं।

..........................................

कैप्शन ::::::::: सिविल अस्पताल में ब्रेनडेड मरीज के पास चिकित्सा टीम व मरीज के परिजन।