
अहमदाबाद. डेबिट कार्ड का डाटा चोरी करके पबजी गेम, तीन पत्ती और रमी खेलने के शौकीन लोगों को ऑनलाइन चपत लगाने वाले एक गिरोह का अहमदाबाद साइबर क्राइम ने पर्दाफाश किया है।
साइबर क्राइम की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक किशोर की भी लिप्तता की आशंका होने के चलते उसससे भी पूछताछ की गई है।
साइबर क्राइम के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भावनगर निवासी रियाज महीडा, राहुल गोहिल शामिल हैं।
आरोपियों की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पबजी और तीन पत्ती तथा रमी जैसे गेम खेलने के शौकीन लोगों के मोबाइल नंबर प्राप्त करके उन्हें आधी कीमत पर गेम के लिए जरूरी चिप्स और यूसी (अननोन कैश) उपलब्ध कराने के लिए उनका एक वॉट्स एप ग्रुप बनाते थे। इस ग्रुप में आधी कीमत पर गेम चिप्स और यूसी उपलब्ध कराने की बात कहते, जो व्यक्ति इनकी बातों में आता और इनसे संपर्क करता गिरोह के सदस्य उस व्यक्ति के डेबिटकार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन डाटा वेबसाइट से खरीदी करते थे। आरोपी रियाज ने कबूल किया कि आरोपियों ने दस डॉलर में एक डेबिटकार्ड की डिटेल डार्कवेब से खरीदी है। फिर उस डेबिटकार्ड कीडिटेल का उफयोग करके आरोपी उसके बैंक खाते में जमा पैंसों से यूसी और गेम चिप्स की ऑनलाइन खरीदी करते थे।
आरोपियों के विरुद्ध अहमदाबाद के एक अस्पताल में काम करने वाले निलेश वाघेला ने शिकायत दर्ज कराई थी,जिसमें उसने १५ मई को उसकी ओर से कोई खरीदी नहीं करने के बावजूद उसके खाते से ५ हजार रुपए से ज्यादा डेबिट हो गए होने की शिकायत की थी।