अहमदाबाद

Delhi Assembly election: Gujarat सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष आज जाएंगे दिल्ली

Delhi Assembly election, Gujarat, CM, DyCM,
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 12:52 AM IST
Delhi Assembly election: Gujarat सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष आज जाएंगे दिल्ली
Delhi Assembly election: Gujarat सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष आज जाएंगे दिल्ली

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी सहित गुजरात के नेता रविवार को दिल्ली में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे।
वाघाणी ने बताया कि इस बैठक में सीएम, डिप्टी सीएम के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, प्रदेश महामंत्री शब्द शरण ब्रह्मभट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत भाभोर, पूर्व मंत्री शंकर चौधरी, सांसद सी आर पाटिल व पूनमबेन माडम भाग लेंगी।
अगले दिन 20 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की टीम उपस्थित रहेगी। इसमें सीएम, डिप्टी सीएम, वाघाणी, रूपाला, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया, राज्य के कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडास्मा, आर. सी. फलदू, प्रदेश भाजपा नेता सुरेन्द्र काका, प्रदेश उपाध्यक्ष भार्गव भट्ट व चौधरी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वर्तमान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की नियुक्ति तय है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।

Updated on:
19 Jan 2020, 12:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट में स्पा सेंटर और रिहायशी फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापे मारकर 4 युवतियों को कराया मुक्त

Ahmedabad Metro: रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, साबरमती रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी पूरी

वडोदरा के पास एके-47 के साथ जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, निशाने पर था एयरफोर्स स्टेशन, 14 दिन की रिमांड मंजूर

ग्रामीण उद्यमियों एवं स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में डाक विभाग की भूमिका अहम : सावळेश्वरकर

गुजरात में बड़े हमले की थी तैयारी? AK-47 के साथ जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार