अहमदाबाद

धर्मज में श्लोक बावा का यज्ञोपवीत संस्कार

आणंद. तिलकायत पुत्र विशाल बावा (नाथद्वारा) सहित पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय के सात गृह के वल्लभकुल बालकों की उपस्थिति में धर्मज में श्लोक बावा (विट्ठलनाथ) का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ।

less than 1 minute read
Feature image

तिलकायत पुत्र विशाल बावा सहित समस्त वल्लभकुल बालकों की उपस्थिति

आणंद. तिलकायत पुत्र विशाल बावा (नाथद्वारा) सहित पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय के सात गृह के वल्लभकुल बालकों की उपस्थिति में धर्मज में श्लोक बावा (विट्ठलनाथ) का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ।
गोस्वामी कृष्णकुमार महाराज (कांकरोली, राजस्थान) के तृतीय लालजी गोस्वामी संजीवकुमार महाराजश्री के पुत्र श्लोक बावा के यज्ञोपवीत संस्कार में तीन दिवसीय इस आयोजन में शोभायात्रा में वल्लभकुल बालकों ने भी हिस्सा लिया। आयोजन में गांव के सभी समाजों और वर्गों के लोगों ने तन, मन और धन से सेवा दी।
150 से अधिक वल्लभकुल बालकों के निवास की विशेष व्यवस्था, अलग भोजनालय, वैष्णव भोजनालय, विशाल मंडप और सजावट की गई। शोभायात्रा मार्ग पर तोरण बांधे गए और लोगों ने घर-घर से पुष्प वर्षा कर वल्लभकुल बालकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर केवल वैष्णव समाज ही नहीं, बल्कि अन्य सभी समुदायों के लोगों ने भी भक्ति भाव से सेवा कर सनातन संस्कृति की एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया गया। यह आयोजन धर्मजवासियों और वैष्णव समाज के लिए अविस्मरणीय स्मृति बना।

Published on:
25 Apr 2026 09:27 pm