
ओढव में प्लास्टिक कंपनी के गोदाम में लगी आग पर काबू पाती दमकल टीम।
Ahmedabad. शहर के ओढव क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक की कंपनी के गोदाम में शुक्रवार मध्य रात्रि को आग लगने की घटना सामने आई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 टीमों ने आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के तहत उन्हें शुक्रवार रात 11.50 बजे सूचना मिली थी कि ओढव फायर स्टेशन के पीछे जय केमिकल फैक्ट्री के पास प्लास्टिक वेस्ट में आग लगी है। इस सूचना के मिलते ही मौके पर टीम रवाना की गई। वहां जाने पर पता चला कि आग जय केमिकल फैक्ट्री के पास प्लास्टिक वेस्ट में नहीं बल्कि वहां स्थित अंबिका प्लास्टिक कंपनी के गोदाम में लगी है। इस पर अन्य वाहनों को भी मौके पर भेजा गया। कुल 10 वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्यवाही की। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दमकल विभाग के अनुसार टीम मौके पर पहुंची और लगी हुई आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति भी है। हालांकि आग बुझाने के बाद कूलिंग की प्रक्रिया करते समय गोदाम के चप्पे-चप्पे की जांच करने पर वहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान वहां मौजूद दिलीप नाम के व्यक्ति ने की। मृतक का नाम प्रताप ठाकोर (52) है जो मूलरूप से अरवल्ली जिले के मोडासा का रहने वाला बताया जाता है। दमकल की टीम ने उसे 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
अहमदाबाद. शहर के नारोल-ईसनपुर रोड पर बालाजी एस्टेट में स्थित कॉस्मेटिक वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी। दमकल सूत्रों के तहत आग लगने की सूचना शनिवार दोपहर 12.56 पर मिली। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने फैक्ट्री की आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कूलिंग की प्रक्रिया की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Updated on:
13 Jun 2026 10:07 pm
Published on:
13 Jun 2026 10:07 pm
