अहमदाबाद

भावनगर के कुंभारवाड़ा में जर्जरित मकान ढहा

राजकोट. भावनगर जिला मुख्यालय के कुंभारवाड़ा इलाके में एक जर्जरित मकान अचानक ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। इनमें 2 साल का एक बच्चा भी शामिल है।
2 min read
Dilapidated House Collapses in Bhavnagar's Kumbharwada; Three Family Members Injured
मकान गिरने के बाद पड़ा मलबा।

परिवार के 3 सदस्य घायल

राजकोट. भावनगर जिला मुख्यालय के कुंभारवाड़ा इलाके में एक जर्जरित मकान अचानक ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। इनमें 2 साल का एक बच्चा भी शामिल है।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में दबे बच्चे सहित परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला।
मलबे से निकालने के बाद तीनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूखे कुएं में दो दिन से फंसे युवक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

राजकोट. शहर में मोरबी रोड स्थित इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (ईसीआर) फायर स्टेशन की टीम ने रेलवे ट्रैक के पास एक सूखे कुएं में दो दिन से फंसे एक युवक का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, मोरबी रोड स्थित ईसीआर फायर स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक के पास बने एक सूखे कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति गिर गया था। वह करीब दो दिनों से वहीं फंसा हुआ था।
मोरबी रोड ईसीआर फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर रहीम जोबन ने बताया कि शुक्रवार रात फायर फाइटर वाघा रबारी वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्हें बचाओ… बचाओ… की आवाज सुनाई दी।
इसके बाद उन्होंने अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने रोशनी की सहायता से कुएं के अंदर देखा तो एक व्यक्ति उसमें गिरा हुआ मिला।
इसके बाद रस्सी की सीढ़ी (रोप लैडर) और रस्से की मदद से एक फायरकर्मी कुएं में उतरा। चेयर नॉट बांधकर युवक को बाहर निकालकर रेस्क्यू किया गया।
युवक की पहचान योगेश मकवाणा (35) के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह करीब दो दिनों से कुएं में फंसा था। उसकी मदद से परिजनों से संपर्क किया गया।
घटनास्थल पर बी-डिवीजन पुलिस के कांस्टेबल संजय जोरू तथा 108 एंबुलेंस की टीम भी मौजूद रही। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
उल्लेखनीय है कि इसी स्थान से 2-3 दिन पहले 10 सांप भी निकाले गए थे। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में मोरबी रोड ERC फायर स्टेशन के वाघाभाई, अजयभाई, रमेशभाई, रमीज खान, इरफानभाई, इरशादभाई, महावीरसिंह, राजेशभाई, किशनभाई, सुजीतभाई, राहुलभाई, धनराजभाई और मनोजभाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Updated on:
04 Jul 2026 10:17 pm
Published on:
04 Jul 2026 10:16 pm