अहमदाबाद

जेईई एडवांस 2024 में राजकोट की द्विजा पटेल गर्ल्स श्रेणी में देश भर में अव्वल

द्विजा पटेल आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं।

less than 1 minute read
जेईई एडवांस 2024 में गर्ल्स श्रेणी में देशभर में पहले स्थान पर आई द्विजा पटेल।

अहमदाबाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-एडवांस) 2024 का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। गुजरात के राजकोट जिले की रहने वाली द्विजा पटेल ने जेईई एडवांस 2024 में गर्ल्स श्रेणी में देश में पहला स्थान पाया है। उसने 360 में से 332 अंक पाए हैं। द्विजा जेईई एडवांस में भी देश में 58वें स्थान पर थीं।

द्विजा आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बेचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की पढ़ाई करना चाहती हैं। आईआईटी बॉम्बे में प्रवेश की चाहत के लिए वह बीते कई सालों से तैयार कर रही है। उसने जेईई मेन्स और जेईई एडवांस की तैयारी के लिए दिन में 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई की। वह नौवीं कक्षा से ही कोडिंग की पढ़ाई करती थी।

द्विजा के पिता धर्मेशभाई पटेल बताते हैं कि द्विजा को शुरूआत से ही कंप्यूटर साइंस विषय में रुचि है। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही थी। द्विजा के 360 में 332 अंक आए हैं। वह गर्ल्स श्रेणी में देश में पहले पहले स्थान है। जेईई मेन्स में उसकी ओवर ऑल रैंक 58 थी।द्विजा के पिता धर्मेश गणित विषय के शिक्षक हैं। वे बताते हैं कि जेईई मेन्स के परिणाम आने के बाद द्विजा ने एडवांस की तैयारी के लिए कई पुराने पेपरों को हल किया। इससे उसे काफी मदद मिली। वह उसके क्लास में दिए गए होमवर्क को पूरा करने के बाद ही पढ़ाई बंद करती थी। वे बेटी की सफलता से काफी खुश हैं। आखिरकार उसका सपना पूरा होने वाला है।

सोशल मीडिया पर नहीं है अकाउंट, मोबाइल भी नहीं

धर्मेशभाई बताते हैं कि द्विजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं है। उसकेे अकाउंट भी नहीं है। वह स्मार्ट मोबाइल तो दूर सादे मोबाइल फोन का भी उपयोग नहीं करती है। अब वह मोबाइल फोन का उपयोग करेगी।

Published on:
09 Jun 2024 10:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर