अहमदाबाद

रत्नत्रयी दीप को प्रज्ज्वलित करने का समय है चातुर्मास : साध्वी अणिमा

अहमदाबाद. श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी अणिमा, साध्वी कर्णिका, साध्वी डॉ. सुधाप्रभा, साध्वी समत्वयशा एवं साध्वी मैत्रीप्रभा का चातुर्मास के लिए रविवार को तेरापंथ भवन, शाहीबाग में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ प्रवेश हुआ। गिरधरनगर में भगवान पैलेस से संयम संवर्धन रैली के रूप में प्रारंभ हुआ जुलूस शाहीबाग के विभिन्न मार्गों से होता हुआ तेरापंथ भवन, शाहीबाग पहुंचा।
2 min read
Chaturmas is the time to kindle the lamp of the 'Ratnatrayi' : Sadhvi Anima
तेरापंथ भवन, शाहीबाग में पूर्व महापौर प्रतिभा जैन का सम्मान करते हुए।

चातुर्मास के लिए तेरापंथ भवन, शाहीबाग में श्रद्धा और भक्ति के साथ साध्वियों का प्रवेश

अहमदाबाद. श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी अणिमा, साध्वी कर्णिका, साध्वी डॉ. सुधाप्रभा, साध्वी समत्वयशा एवं साध्वी मैत्रीप्रभा का चातुर्मास के लिए रविवार को तेरापंथ भवन, शाहीबाग में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ प्रवेश हुआ।
गिरधरनगर में भगवान पैलेस से संयम संवर्धन रैली के रूप में प्रारंभ हुआ जुलूस शाहीबाग के विभिन्न मार्गों से होता हुआ तेरापंथ भवन, शाहीबाग पहुंचा। मार्ग में जयघोष, मंगल गीत एवं धार्मिक नारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया। सुबह 8:55 बजे तेरापंथ भवन, शाहीबाग में प्रवेश हुआ। समस्त श्रावक परिवार ने उत्साह एवं भक्ति के साथ साध्वियों की अगवानी की।
इस अवसर पर दरियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशिक जैन एवं पूर्व महापौर प्रतिभा जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों का सम्मान किया गया। उन्होंने राग से विराग की ओर ले जाने वाले इस चातुर्मास प्रवेश की सराहना की।
साध्वी अणिमा ने कहा कि चातुर्मास रत्नत्रयी दीप को प्रज्ज्वलित करने का समय है। ज्ञान, दर्शन, चारित्र की त्रिवेणी में अभिजात होकर अध्यात्म का उन्नयन करें। उन्होंने आगामी विभिन्न तप-जप आदि कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी भी दी।
साध्वियों ने "महाश्रमण मोल" संवाद के माध्यम से चातुर्मास में होने वाले आयोजनों की जानकारी दी। संयम, संस्कार, सदस्यता एवं ज्ञान संवर्धन पर बल देते हुए अभिभावकों को बच्चों को वैरागी बनाने की प्रेरणा भी दी। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, अहमदाबाद के अध्यक्ष राकेश सिपानी ने स्वागत किया।

तेरापंथ महिला मंडल की वार्षिक साधारण सभा

अहमदाबाद. तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद की वार्षिक साधारण सभा (सत्र 2025-26) शहर के शाहीबाग क्षेत्र िस्थत तेरापंथ भवन में आयोजित की गई।
अध्यक्ष सुशीला खतंग ने अध्यक्षता की। उन्होंने प्राप्त सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के लिए प्रत्येक सदस्य की सराहना की।
साध्वी अणिमा ने कहा कि तप केवल साधना नहीं, बल्कि अंतर्मन की निर्मलता और आत्मविकास का श्रेष्ठ माध्यम है।
साध्वी मैत्री प्रभा ने कहा कि जीवन एवं आत्मा की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक महिलाएं तत्वज्ञान से जुड़ें।
मंत्री रेखा धुपिया ने सत्र 2025-26 में आयोजित सभी कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों एवं महिला मंडल की उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रचार-प्रसार मंत्री वर्षा लूनिया ने संविधान का वाचन किया। कोषाध्यक्ष संगीता बांठिया ने सत्र 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
उपाध्यक्ष सरिता लोढ़ा ने मिनट बुक का वाचन किया। तेरापंथ कन्या मंडल, अहमदाबाद की संयोजक स्नेहा संकलेचा ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
पूर्व अध्यच मनिता चौपड़ा ने युवती विभाग के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उपाध्यक्ष मधु बाफना ने और प्रचार-प्रसार मंत्री नीतू बैद ने संचालन किया। सह मंत्री रचना बोहरा ने आभार व्यक्त किया।

Updated on:
26 Jul 2026 10:47 pm
Published on:
26 Jul 2026 10:47 pm