अहमदाबाद

कार में आग से जिंदा जले पिता-पुत्री की मौत, महिला जख्मी

जामनगर. देवभूमि द्वारका जिले की कल्याणपुर तहसील के रणजीतपुर गांव के पास सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। रणजीतपुर गांव से सिर्फ एक किलोमीटर दूर एक कार में आग लगने से जिंदा जले पिता-पुत्री की मौत हो गई। मृतकों में वल्लभ आहीर और हिरल शामिल हैं। कार की पिछली सीट पर बैठी महिला जख्मी हो गई।
2 min read
Father and Daughter Burn to Death in Car Fire; Woman Injured
आग से खाक हुई कार।

देवभूमि द्वारका जिले के रणजीतपुर गांव के पास हादसा

जामनगर. देवभूमि द्वारका जिले की कल्याणपुर तहसील के रणजीतपुर गांव के पास सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। रणजीतपुर गांव से सिर्फ एक किलोमीटर दूर एक कार में आग लगने से जिंदा जले पिता-पुत्री की मौत हो गई। मृतकों में वल्लभ आहीर और हिरल शामिल हैं। कार की पिछली सीट पर बैठी महिला जख्मी हो गई।
जानकारी के अनुसार, राजकोट में होटल कारोबार से जुड़ा आहीर परिवार रणजीतपुर गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिवार में खुशी का माहौल था और धार्मिक कार्यक्रम के बाद कार से परिवार राजकोट लौट रहा था। इस दौरान रणजीतपुर गांव से एक किलोमीटर दूर किसी अनजान वजह से कार में अचानक आग लग गई।
कार की आगे की सीट पर बैठे पिता वल्लभ और पुत्री हिरल आग की लपटों में घिर गए। जब कार में आग लगी, तो पिछली सीट पर बैठी सतीबेन वल्लभ आहीर किसी तरह कार से बाहर निकल गईं। उन्हें मामूली जख्मी होने पर इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल महिला अपने पति और बेटी को अपनी आंखों के सामने खोने से सदमे में हैं।
घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक पूरी कार जलकर खाक हो गई। पुलिस ने पिता-पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में भाटिया पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की।

वडोदरा के पास चलती ट्रेन से महीसागर नदी में गिरने से चिकित्सक की मौत

वडोदरा. शहर के पास सोमवार को चलती ट्रेन से महीसागर नदी में गिरे आणंद के चिकित्सक जैनिशकुमार पटेल की मौत हो गई। नंदेसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सयाजी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, आणंद की करुणेश फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले चिकित्सक जैनिशकुमार पटेल मेडिकल प्रैक्टिस करता था। पत्नी भी फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर हैं। दंपती की शादी को पांच वर्ष से अधिक समय हो चुका था और उनका तीन महीने का एक पुत्र है।
सोमवार को वह ट्रेन से आनंद से वडोदरा आ रहा था। इसी दौरान जब ट्रेन महीसागर नदी से गुजर रही थी, तब फाजलपुर के पास वह अचानक नदी में गिर गया। पास में काम कर रहे मजदूरों ने यह दृश्य देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही नंदेसरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए वडोदरा के सयाजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू की। खबर मिलते ही परिजन भी सयाजी अस्पताल पहुंचे।
मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि बड़ी बहन लंदन में रहती हैं। वर्तमान में वह पत्नी, पुत्र और माता के साथ आणंद में रहता था। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने आत्महत्या की या दुर्घटनावश ट्रेन से गिरा। पुलिस ने मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।

Updated on:
19 May 2026 10:30 pm
Published on:
19 May 2026 10:30 pm