अहमदाबाद

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

अहमदाबाद. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत अहमदाबाद में देश का एक अनूठा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर आकार ले रहा है। यहां मौजूदा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से भारत की पहली बुलेट ट्रेन गुजरेगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10, 11 और 12 के ऊपर करीब 38 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने रविवार देर शाम अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों और निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दोनों प्रोजेक्टों की प्रगति और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 10:06 PM IST
The country’s first bullet train will pass over the Ahmedabad railway station; Minister of State for Railways V. Somanna inspected the redevelopment work at the Ahmedabad railway station and the bullet train station currently under construction.
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत अहमदाबाद मेंं बुलेट ट्रेन स्टेशन पर निर्माण कार्य की जानकारी लेते रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना।

अहमदाबाद. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत अहमदाबाद में देश का एक अनूठा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर आकार ले रहा है। यहां मौजूदा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से भारत की पहली बुलेट ट्रेन गुजरेगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10, 11 और 12 के ऊपर करीब 38 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने रविवार देर शाम अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों और निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दोनों प्रोजेक्टों की प्रगति और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

रेलवे, मेट्रो और बुलेट ट्रेन का होगा संगम

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त एकीकृत मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत आधुनिक स्टेशन भवन, विशाल यात्री कॉनकोर्स, एलिवेटेड रोड, बेहतर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विभिन्न आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे, मेट्रो और हाई-स्पीड रेल सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि यात्रियों को एक ही परिसर में विभिन्न परिवहन साधनों की सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल सके।

पतंग, सिद्दी सैयद की जाली से प्रेरित वास्तुकला

रेल राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल स्टेशन का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति, आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं तथा प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों की जानकारी ली। करीब 38 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित हो रहे इस स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म होंगे। इसकी वास्तुकला में अहमदाबाद की सांस्कृतिक पहचान को विशेष रूप से शामिल किया गया है। स्टेशन की छत पतंगों की आकृति से प्रेरित होगी, जबकि इसके बाहरी स्वरूप में शहर की विश्वविख्यात सिद्दी सैयद की जाली की डिजाइन की झलक दिखाई देगी। स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, रिटेल आउटलेट्स, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसे मौजूदा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के साथ-साथ कालूपुर मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा।

दोनों स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी पर जोर

निरीक्षण के दौरान मौजूदा भारतीय रेलवे स्टेशन और निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी तथा यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई। दोनों प्रोजेक्टों के बीच समन्वय स्थापित करने, आवागमन के रास्तों और यात्रियों को एक परिवहन माध्यम से दूसरे माध्यम तक आसानी से पहुंचाने से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बेहतर तालमेल

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और बुलेट ट्रेन स्टेशन के दोनों प्रोजेक्टों के पूरा होने पर अहमदाबाद में रेलवे, मेट्रो और हाई-स्पीड रेल के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ शहर की परिवहन कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। निरीक्षण के दौरान अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) प्रदीप गुप्ता, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के संजीव कुमार तथा नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रोजेक्ट प्रबंधक राजेश अग्रवाल सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

0000000000

Updated on:
16 Nov 2026, 10:06 PM IST
Published on: