अहमदाबाद

सोमनाथ में राजस्थान के 10 बच्चों को फूड पाइजनिंग

प्रभास पाटण. देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने आए राजस्थान के 10 बच्चों को नाश्ते के बाद फूड पाइजनिंग हो गई। उल्टी, पेट दर्द की शिकायत पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2026, 9:31 PM IST
10 Children from Rajasthan Suffer Food Poisoning in Somnath
प्रभास पाटण अस्पताल में भर्ती बच्चे।

उल्टी, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती, तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

प्रभास पाटण. देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने आए राजस्थान के 10 बच्चों को नाश्ते के बाद फूड पाइजनिंग हो गई। उल्टी, पेट दर्द की शिकायत पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान से परिजनों के साथ सोमनाथ मंदिर में कुछ बच्चे दर्शन के लिए आए। दर्शन करने के बाद बच्चों ने नाश्ता करने की इच्छा जताई। उन्हें मंदिर के पास स्वदेशी हाट बाजार शॉपिंग सेंटर में ले जाया गया।
बच्चों ने एक रेस्टोरेंट से खरीदकर पावभाजी और आलू के पराठे खाए। इसके बाद 10 बच्चों को उल्टी, पेट दर्द होने के साथ ही फूड पाइजनिंग हुई। इन बच्चों को तुरंत प्रभास पाटण अस्पताल में भर्ती किया गया।
इनमें कृष्णा अग्रावत, जेलसी जैन, केशव जैन, कीर्ति मंगल, मोनिका मंगल, सौरभ जैन, मिस्टी अग्रावत गार्गी जैन आदि शामिल हैं। इनके साथ राजस्थान के जयपुर के रामावतार जैन, अवधेश जैन सहित परिजन अस्पताल में रहे। तीन बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जामनगर में राजस्थान के बुजुर्ग साधु की साइकिल से नकदी, बैग चोरी

जामनगर. तहसील में पैदल यात्रा पर निकले राजस्थान के बालोतरा ज़िले के असाड़ा गांव निवासी बुजुर्ग साधु सकाराम चौहान (76) की साइकिल से नकदी, बैग चोरी हो गया। यह घटना जामनगर-खंभालिया हाईवे पर बेड नदी के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग राजस्थान से तीन पहियों वाली साइकिल पर द्वारकाधीश के दर्शन की मन्नत पूरी करने आए। गुरुवार को वे जामनगर में बेड टोलनाका के पास एक होटल में रुके थे। अगले दिन शुक्रवार को उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू की और जामनगर-खंभालिया हाईवे पर बेड नदी के पास बापा सीताराम की मधुली पहुंचे।
वहां, साइकिल और सामान सड़क के किनारे रखकर वे सामने वाले मंदिर में पूजा करने गए। पूजा के दौरान, एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और उनसे बात करने लगा, उन्हें 50 रुपए तोहफ़े में देने की पेशकश की। बाद में, वह व्यक्ति साइकिल के पास गया, वहां दो और लोग भी मौजूद थे। पूजा पूरी कर बुजुर्ग लौटे तो तीनों लोग बाइक से चले गए। साइकिल के पास पहुंचकर देखने पर कपड़े, शॉल और आधार कार्ड समेत दस्तावेज से भरा बैग, साइकिल के पीछे लगे कागज़ के डिब्बे में रखे करीब 50-60 हजार रुपए गायब थे। यह रुपए उन्हें तोहफ़े में मिली थी।
बुजुर्ग ने कहा कि तीनों आरोपी अनजान थे, जिनमें से दो की हाइट कम थी और एक लंबा था। उन्होंने यह भी कहा कि वह उस आदमी को पहचान सकते हैं जिसने उनसे बात की थी। सिक्का पुलिस ने तीन अनजान लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Updated on:
27 Jun 2026, 9:31 PM IST
Published on: