अहमदाबाद

Gujarat: पोरबंदर के पास समंदर से 203 किलो शंकास्पद ड्रग्स जब्त, दो ईरानी तस्कर पकड़े

Ahmedabad. गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और भारतीय तटरक्षक (कोस्ट गार्ड) की टीम ने पोरबंदर से 140 नॉटिकल मील दूर समंदर से 203 किलो शंकास्पद ड्रग्स जप्त किया। इस मामले में ईरानी बोट में सवार दो आरोपियों को भी पकड़ा गया है जो ईरान के चाबहार के पास कोणार्क के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों […]

2 min read
गुजरात एटीएस एवं कोस्ट गार्ड की गिरफ्त में शंकास्पद ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी।

Ahmedabad. गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और भारतीय तटरक्षक (कोस्ट गार्ड) की टीम ने पोरबंदर से 140 नॉटिकल मील दूर समंदर से 203 किलो शंकास्पद ड्रग्स जप्त किया। इस मामले में ईरानी बोट में सवार दो आरोपियों को भी पकड़ा गया है जो ईरान के चाबहार के पास कोणार्क के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल माजिद और अब्दुल सत्तार शामिल हैं। इस मामले में ईरानी बोट स्पीड भी जब्त की गई है। तलाशी के दौरान बोट से 203 पैकेट बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है। इनमें क्रिस्टलाइन मादक पदार्थ होने का संदेह है। जो रवादार मादक पदार्थ बताया जाता है।

गुजरात एटीएस के उप महानिरीक्षक सुनील जोशी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि एटीएस के पुलिस अधीक्षक के के पटेल को एक गोपनीय सूचना मिली कि ईरानी नशीले पदार्थों के तस्कर हाजी फिदा ने ड्रग्स की खेप भारत भेजी है जिसकी डिलीवरी 15 और 16 फरवरी के बीच पोरबंदर के पास बीच समंदर में होने वाली है। ईरान के कोणार्क बंदरगाह से लगभग 203 किलोग्राम संदिग्ध ड्रग्स लेकर एक बोट निकली है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. सिद्धार्थ के नेतृत्व में एक टीम गठित की। 16 फरवरी की रात कोस्ट गार्ड के एक जहाज को संदिग्ध बोट को रोकने के लिए तत्काल भेजा गया। जहाज से पोरबंदर से लगभग 140 नॉटिकल मील दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आइएमबीएल) के पास भारतीय जल सीमा में नजर रखी गई। घुप अंधेरे के बावजूद कोस्ट गार्ड व एटीएस ने तकनीकी और मानवीय निगरानी के जरिए बोट की पहचान की। कोस्ट गार्ड के जहाज को देखते ही संदिग्ध बोट अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर भागने लगी, लेकिन पीछा कर उसे रोक लिया गया। तलाशी के दौरान बोट से 203 पैकेट बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है। इनमें क्रिस्टलाइन मादक पदार्थ होने का संदेह है। यह सफेद रंग का पाउडर बताया जाता है।

ड्रग्स-आरोपी पोरबंदर लाए गए

जब्त 203 किलो शंकास्पद ड्रग्स ईरानी स्पीड बोट और गिरफ्तार ईरानियों को पोरबंदर कोस्ट गार्ड स्टेशन लाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी बलूची भाषा का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए उनसे पूछताछ के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

बरामद पदार्थ का रासायनिक परीक्षण

यह शंकास्पद ड्रग्स पंजाब ले जाया जाना था। कोस्ट गार्ड के मुताबिक यह संदिग्ध क्रिस्टलाइन ड्रग्स है। जब्त बोट को आगे की जांच और बरामद पदार्थ के रासायनिक परीक्षण के लिए पोरबंदर लाया गया है। कोस्ट गार्ड और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से हाल के वर्षों में कई बड़ी तस्करी की कोशिशें नाकाम हुई हैं।

चार वर्ष में स्पीड बोट पकड़ने का तीसरा मामला

एटीएस डीआइजी जोशी ने बताया कि अब तक चार वर्षों में स्पीड बोट पकड़ने का यह तीसरा मामला है। सामान्यतया सामान्य प्रकार की बोट पकड़ी जाती है। इस बार स्पीड बोट पकड़ी गई है। स्पीड बोट में इतनी दूर से सिर्फ दो लोगों का साथ आना संदेहास्पद कहा जा सकता है।

Published on:
17 Feb 2026 10:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर