अहमदाबाद

Gujarat: भाद्रपद पूर्णिमा पर देर रात तक हो सकेंगे अंबाजी मंदिर में दर्शन

Gujarat, Ambaji Temple, darshan

less than 1 minute read
Gujarat: भाद्रपद पूर्णिमा पर देर रात तक हो सकेंगे अंबाजी मंदिर में दर्शन

पालनपुर. बनासकांठा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अंबाजी माता मंदिर में भाद्रपद पूर्णिमा को देखते हुए आरती एवं दर्शन के समय में 20 सितम्बर तक बदलाव किया गया है। आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि मंदिर में सुबह 6 बजे से 6:30 बजे तक आरती होगी वहीं सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शन और शाम को 7 बजे आरती के बाद 7 :30 बजे से रात के डेढ़ बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे।

शामलाजी मंदिर में भी दर्शन-आरती के समय में बदलाव

उधर भाद्रपद पूर्णिमा को देखते हुए शामलाजी मंदिर के ठाकोरजी के दर्शन के समय में भी परिवर्तन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार सोमवार को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन सुबह 5 बजे मंदिर खुलेगा। इसके पश्चात 5:45 बजे मंगला आरती होगी। सुबह 8:30 बजे श्रृंगार आरती के पश्चात 11:30 बजे मंदिर बंद होगा। फिर सवा 12 बजे मंदिर खोला जाएगा। फिर राज भोग आरती के पश्चात 12:30 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। दोपहर 2:15 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुलेगा। शाम 7 बजे संध्या आरती के पश्चात रात 8:15 बजे शयन आरती के पश्चात 8:30 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

Published on:
18 Sept 2021 10:38 pm
Also Read
View All