अहमदाबाद

Gujarat: डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान छेड़ेगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष पाटिल की अध्यक्षता में कोबा में हुई कार्यशाला
less than 1 minute read
Gujarat bjp

Ahmedabad. डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से प्रदेश सहित देशभर में भारतीय जनता पार्टी डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत करेगी।25 अप्रेल तक चलने वाले इस अभियान के तहत कई कार्यक्रम , विचार गोष्ठी आयोजित की जाएंगी, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों सहित विधायक, सांसद, मंत्री हिस्सा लेंगे।

Gujarat में इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर गांधीनगर के कोबा में स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव शंभूनाथ टुंडिया, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर, महामंत्री रजनी पटेल, विनोद चावडा सहित प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, सांसद और विधायक, जिला प्रमुख उपस्थित रहे।

बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम

आर्य ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसके राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अंबेडकर जयंती भी शामिल है। हमने इस वर्ष इसे और विस्तार देने का निर्णय किया है।राष्ट्रीय कार्यशाला के बाद 12 अप्रेल तक राज्यों में कार्यशाला होगी।अब तक 22 कार्यशालाएं हो चुकी हैं। 13 अप्रेल को अंबेडकर की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। शाम को प्रतिमा के पास दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। 14 अप्रेल को सुबह हर बूथ पर और हर अंबेडकर प्रतिमा के पास पुष्पांजलि, माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन होगा। 15 से 25 अप्रेल तक भाजपा के 1029 संगठनात्मक जिलों में विचार गोष्ठी होगी। दो-दो वक्ता जाएंगे।

Published on:
12 Apr 2025 09:39 pm