24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा : शिनोर में बच्ची की हत्या के आरोपी ने पीएसआइ की रिवॉल्वर छीनी, फायरिंग में जख्मी

वडोदरा. जिले की शिनोर तहसील के सतीषाणा गांव की 4 साल की बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार रात पुलिस सेगवा से शिनोर ले जा रही थी। इसी दौरान सिमली गांव के पास पहुंचते ही आरोपी और पुलिस के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पीएसआइ की रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाई। इनमें से एक गोली पुलिस वाहन का अगला शीशा तोड़ते हुए बाहर निकल गई, जबकि दूसरी गोली आरोपी के बाएं पैर की छोटी उंगली में लगी, जिससे उसे मामूली चोट पहुंची।
2 min read
Google source verification
Vadodara: Accused in girl's murder at Shinor snatches PSI's revolver; injured in firing

पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती आरोपी।

एक गोली वाहन का शीशा तोड़ निकली बाहर, दूसरी गोली लगने से आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

वडोदरा. जिले की शिनोर तहसील के सतीषाणा गांव की 4 साल की बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार रात पुलिस सेगवा से शिनोर ले जा रही थी। इसी दौरान सिमली गांव के पास पहुंचते ही आरोपी और पुलिस के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पीएसआइ की रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाई। इनमें से एक गोली पुलिस वाहन का अगला शीशा तोड़ते हुए बाहर निकल गई, जबकि दूसरी गोली आरोपी के बाएं पैर की छोटी उंगली में लगी, जिससे उसे मामूली चोट पहुंची।
चलते वाहन हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे वडोदरा जिला पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए मोटा फोफलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
चिकित्सकों के अनुसार आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर है और उसके पैर में मामूली चोट आई है। जिला पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अग्रवाल ने बताया कि बच्ची की हत्या के आरोपी ने पुलिस हिरासत के दौरान भागने का प्रयास किया। जांच के लिए ले जाते समय आरोपी ने पीएसआइ की सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया, जिससे दोनों के बीच जोरदार हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान अचानक गोली चल गई। एक गोली पुलिस वाहन के शीशे को चीरते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि पूरे स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना के बाद जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एसटी बस की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत

शामलाजी. अरवल्ली जिले के भिलोडा थाना क्षेत्र के जायला गांव के पास एसटी बस और बाइक के बीच टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार टाकाटुका से चिठोड़ा गांव की ओर जा रहे मार्ग पर एसटी बस चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी। बाइक सवार रोहित डामोर (23) को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता विनोद डामोर ने भिलोडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।