अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

Gujarat, Local body election, PM Narendra Modi, Amit Shah, J P Nadda

less than 1 minute read
Gujarat: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गांधीनगर महानगरपालिका और गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम गुजरात और भाजपा के बीच काफी मजबूत संबंध हैं। उन्होंने गुजरात के लोगों की ओर से लगातार पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए आभार माना। साथ ही उन्होंने गुजरात भाजपा के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर परिश्रम करने के लिए बधाई दी।

लोगों का मोदी के नेतृत्व, विकास नीति में विश्वास : शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर महानगर पालिका व अन्य स्थानीय निकाय उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए गुजरात की जनता , मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ-साथ व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार मानाते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत यह दर्शाती है कि गुजरात की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विकासोन्मुख व गरीबकल्याण नीतियों में विश्वास निरंतर और दृढ़ होता जा रहा है।

जनकल्याणकारी नीतियों में जनता का विश्वास: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों व गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा को अपार बहुमत मिला है। लगातार समर्थन और आशीर्वाद के लिए वे गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हैं। साथ ही इस अभूतपूर्व विजय के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाता है।

Published on:
05 Oct 2021 11:06 pm
Also Read
View All