अहमदाबाद

जापान 2030 की शुरुआत में ई-10 सीरीज़ की हाई-स्पीड ट्रेनें उपलब्ध कराएगा

अहमदाबाद. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) प्रोजेक्ट को लेकर भारत और जापान के बीच चल रही बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है। दोनों देशों ने परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने के साझा लक्ष्य के अनुरूप कार्य को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, जापान 2030 के दशक की शुरुआत में अगली पीढ़ी की ई 10 सीरीज़ वाली हाई-स्पीड ट्रेनें उपलब्ध कराएगा। यह ट्रेन फिलहाल विकास के चरण में है। इस बीच, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रोजेक्ट के पहले खंड को वर्ष 2027 में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
2 min read
Japan to provide E-10 series high-speed trains in the early 2030s
अहमदाबाद में अनुपम फ्लाइओवर पर लॉन्च किया गया स्टील ब्रिज।

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट: पहले खंड को वर्ष 2027 में चालू करने का लक्ष्य

अहमदाबाद. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) प्रोजेक्ट को लेकर भारत और जापान के बीच चल रही बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है। दोनों देशों ने परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने के साझा लक्ष्य के अनुरूप कार्य को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, जापान 2030 के दशक की शुरुआत में अगली पीढ़ी की ई 10 सीरीज़ वाली हाई-स्पीड ट्रेनें उपलब्ध कराएगा। यह ट्रेन फिलहाल विकास के चरण में है। इस बीच, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रोजेक्ट के पहले खंड को वर्ष 2027 में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय हाई स्पीड ट्रेन के साथ शुरू किया जाएगा संचालन

जापान की ई 10 सीरीज ट्रेन 2030 के दशक की शुरुआत में उपलब्ध होगी, इसलिए दोनों देशों ने यह निर्णय लिया है कि प्रोजेक्ट के पहले चरण में भारतीय हाई स्पीड ट्रेन के साथ संचालन शुरू किया जाएगा। दोनों पक्षों का कहना है कि प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन हाई स्पीड रेल सेवा को जल्द से जल्द शुरू करने के साझा उद्देश्य के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट : अनुपम फ्लाईओवर रेलवे रोड ओवर ब्रिज पर 80 मीटर लंबे स्टील ब्रिज लॉन्च

अहमदाबाद. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए अहमदाबाद के अनुपम फ्लाईओवर रेलवे रोड ओवर ब्रिज पर 80 मीटर लंबे 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज को लॉन्च किया गया। यह अहमदाबाद-मुंबई मेन लाइन (साबरमती-वटवा सेक्शन) पर बना यह रेलवे ओवर ब्रिज खोखरा अपैरल पार्क मेट्रो स्टेशन और कांकरिया तालाब को जोड़ने वाला एक अहम रोड लिंक है।
बुलेट ट्रेन का वायाडक्ट इसी रेलवे लाइन के समानांतर है। अहमदाबाद जिले में बुलेट ट्रेन का वायाडक्ट मुख्य रूप से स्पैन-बाय-स्पैन निर्माण विधि का उपयोग कर बनाया जा रहा है। स्टील ब्रिज का वजन 1004 मीट्रिक टन, ऊंचाई 14 मीटर और चौड़ाई 14.4 मीटर है।
इस स्टील ब्रिज को महाराष्ट्र के वर्धा (नागपुर) में ज़ेटवर्क की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बनाया गया और फिर निर्माण स्थल तक पहुंचाया गया। ब्रिज को जोड़ने और लॉन्च करने में आसानी के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया एक अस्थायी लॉन्चिंग ढांचा बनाया गया।

गुजरात में 17 स्टील ब्रिज में से 15 पूरे

गुजरात में योजनाबद्ध 17 स्टील ब्रिज में से 15 पूरे हो चुके हैं। कुल मिलाकर, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए 28 स्टील ब्रिज की योजना है।

Updated on:
18 Jul 2026 10:23 pm
Published on:
18 Jul 2026 10:23 pm