अहमदाबाद

जूनागढ़ मनपा में धर्मेश महापौर, आकाश उप महापौर बने

नए पदाधिकारियों का चुनाव, पल्लवी स्थायी समिति अध्यक्ष नियुक्त जामनगर. जूनागढ़. जूनागढ़ महानगरपालिका में बुधवार को धर्मेश पोशिया को महापौर, आकाश कटारा को उप महापौर नियुक्त किया गया।मनपा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 48 सीटें जीतकर हैट्रिक बनाई। कांग्रेस ने 11 सीटें और आम आदमी पार्टी ने 1 सीट जीती।शहर भाजपा अध्यक्ष पुनीत […]

less than 1 minute read
oplus_2

नए पदाधिकारियों का चुनाव, पल्लवी स्थायी समिति अध्यक्ष नियुक्त

जामनगर. जूनागढ़. जूनागढ़ महानगरपालिका में बुधवार को धर्मेश पोशिया को महापौर, आकाश कटारा को उप महापौर नियुक्त किया गया।
मनपा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 48 सीटें जीतकर हैट्रिक बनाई। कांग्रेस ने 11 सीटें और आम आदमी पार्टी ने 1 सीट जीती।
शहर भाजपा अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने गिरनार कमलम स्थित भाजपा कार्यालय में मनपा के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इनमें धर्मेश पोशिया को महापौर, आकाश कटारा को उप महापौर नियुक्त किया गया।
इनके अलावा पल्लवी ठाकर को स्थायी समिति अध्यक्ष, मनन अभाणी को सत्ता पक्ष का नेता और कल्पेश अजवाणी को दंडक नियुक्त किया गया। मनपा की सामान्य सभा की बैठक में पदाधिकारियों को ढाई साल के लिए चुना गया।
धर्मेश पोशिया वर्षों से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। वे जूनागढ़ मनपा के वार्ड नंबर 4 के पूर्व वार्ड अध्यक्ष, जूनागढ़ शहर भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष और वार्ड नंबर 4 के पूर्व पार्षद भी हैं।
आकाश कटारा जूनागढ़ मनपा के पूर्व उप महापौर दिवंगत करमण कटारा के पुत्र हैं। दिवंगत करमण कटारा 1994 से 2009 तक वार्ड नंबर 9 से पार्षद चुने गए थे, पार्षद रहते उनकी हत्या कर दी गई थी।
पल्लवी ठाकर ने छात्र जीवन से ही उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अनेक दायित्व संभाले। 2019 से जूनागढ़ मनपा में पार्षद के रूप में कार्यरत हैं। वे भारतीय जनता पार्टी में पोरबंदर जिले की प्रभारी रह चुकी हैं और वर्तमान में जामनगर शहर प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Published on:
05 Mar 2025 09:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर