अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में 140 करोड़ रुपए की लागत से 598 किलोमीटर रूट के 48 ब्लॉक सेक्शनों पर कवच 4.0 के विस्तार को मंजूरी प्रदान की गई है। साथ ही अहमदाबाद मंडल का 1300 किमी रूट कवच 4.0 से सौ फीसदी लैस होगा। रेल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारतीय रेल ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यह मंजूरी दी है।

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में 140 करोड़ रुपए की लागत से 598 किलोमीटर रूट के 48 ब्लॉक सेक्शनों पर कवच 4.0 के विस्तार को मंजूरी प्रदान की गई है। साथ ही अहमदाबाद मंडल का 1300 किमी रूट कवच 4.0 से सौ फीसदी लैस होगा।
रेल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारतीय रेल ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यह मंजूरी दी है। यह कार्य भारतीय रेल के शेष मार्गों पर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) आधारित संचार नेटवर्क के साथ कवच प्रणाली उपलब्ध कराने के व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।
अहमदाबाद के मण्डल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि इससे पूर्व, अहमदाबाद मंडल के लगभग 702 किलोमीटर रूट पर कवच कार्य पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। 140 करोड़ रुपए की लागत से 598 किलोमीटर रूट के 48 ब्लॉक सेक्शनों पर वर्तमान परियोजना की मंजूरी के साथ मंडल के शेष रेल खंड भी कवच प्रणाली के दायरे में आ जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप अहमदाबाद मंडल का संपूर्ण नेटवर्क कुल 1300 किमी रूट कवच 4.0 से सौ फीसदी लैस हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अहमदाबाद मंडल में कवच 4.0 का पूर्ण विस्तार सुरक्षित, आधुनिक और आत्मनिर्भर रेलवे प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा। यह पहल न केवल यात्रियों की सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि भारतीय रेल के तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। भारतीय रेल द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक एवं स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) प्रणाली कवच का उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाना है।
यह प्रणाली सिग्नल पासिंग एट डेंजर (एसपीएडी) जैसी घटनाओं को रोकने में सहायता करती है। आवश्यकता पड़ने पर स्वतः ब्रेक लगाकर असुरक्षित परिस्थितियों को टालती है। संवेदनशील परिस्थितियों में ट्रेन की गति को नियंत्रित करती है। रेल दुर्घटनाओं एवं टक्करों के जोखिम को उल्लेखनीय रूप से कम करती है।
भावनगर. अहमदाबाद. रेल प्रशासन द्वारा भावनगर-साबरमती इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार से आंशिक रद्द होगी। साबरमती स्टेशन पर निर्माण कार्य प्रगति पर होने तथा ब्लॉक के कारण भावनगर-साबरमती-भावनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20966/20965) मंगलवार 16 जून से 15 दिसंबर तक गांधीग्राम और साबरमती स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इस अवधि के दौरान ट्रेन का संचालन भावनगर से गांधीग्राम तथा गांधीग्राम से भावनगर के बीच ही किया जाएगा। गांधीग्राम-साबरमती-गांधीग्राम खंड में इस ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से नहीं होगा।