अहमदाबाद

जामनगर हाईवे पर ट्रक से 1 करोड़ की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

जामनगर. जिला पुलिस की एलसीबी टीम ने जामनगर-राजकोट हाईवे पर बुधवार देर रात जाम्बुडा गांव के पाटिया के पास ट्रक से 1.39 करोड़ रुपए की शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एलसीबी के पीएसआइ एम.वी. भाटिया और टीम ने पंचकोशी ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन की सीमा में हाईवे पर […]

less than 1 minute read

जामनगर. जिला पुलिस की एलसीबी टीम ने जामनगर-राजकोट हाईवे पर बुधवार देर रात जाम्बुडा गांव के पाटिया के पास ट्रक से 1.39 करोड़ रुपए की शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एलसीबी के पीएसआइ एम.वी. भाटिया और टीम ने पंचकोशी ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन की सीमा में हाईवे पर 'भारत बेंज' कंपनी के एक ट्रक में तलाशी ली।
इस दौरान शराब की कुल 29,243 बोतलें मिलीं। इनकी बाजार कीमत 1.39 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई। टीम ने ट्रक चालक राजू उर्फ देवो मोरी (30) को पकड़ा। वह पोरबंदर के आदित्याणा गांव का निवासी है।
पूछताछ में पता लगा कि शराब पोरबंदर के राणावाव निवासी कर्षण कोडियातर और देवभूमि द्वारका जिले के भाणवड निवासी दुदाभाई कोडियातर ने मंगवाई थी। ये दोनों मुख्य साजिशकर्ता और शराब सप्लाई करने वाला अनजान व्यक्ति फरार हैं, और उनकी तलाश जारी है।
छापे के दौरान शराब, ट्रक और मोबाइल सहित 1.59 करोड़ रुपए से अधिक का मुद्दामाल जब्त किया। पंचकोशी ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में शराबबंदी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पीआइ. एम.एन. शेख को जांच सौंपी गई है।

Published on:
09 Apr 2026 10:19 pm
Also Read
View All