अहमदाबाद

lockdown 3.0: अहमदाबाद शहर में किराने की दुकानों पर लोगों की उमड़ी भीड़

Lockdown 3.0, Ahmedabad, Shops, Public, coronavirus
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2020, 1:37 AM IST
lockdown 3.0: अहमदाबाद शहर में किराने की दुकानों पर लोगों की उमड़ी भीड़  -लगी लंबी-लंबी कतारें
lockdown 3.0: अहमदाबाद शहर में किराने की दुकानों पर लोगों की उमड़ी भीड़ -लगी लंबी-लंबी कतारें

अहमदाबाद. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अहमदाबाद महानगरपालिका की ओर से गुरुवार से लॉकडाउन के सख्ती से अमल और अगले सात दिनों तक सिर्फ दूध व दवा की दुकानों के ही खुलने की खबरों के बीच शहर में किराने की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी।

शाम करीब पांच बजे के बाद जैसे ही मीडिया, सोशल मीडिया पर गुरुवार से किराना सहित अन्य दुकानों के बंंद रखे जाने का आदेश दिया गया, वैसे ही शहर के लगभग हरेक इलाके में लोगों की भीड़ देखी गई। हर लोग घर से किराने की दुकान की ओर जाते दिखे। बाजारों में वाहनों की भी भारी भीड़ देखी गई। लोगों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई। किराना दुकानों के सामने काफी भीड़ होने के कारण सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती भी देखी गई। यह स्थिति शहर के जोधपुर, बापूनगर, वाडज, बेहरामपुरा सहित कई इलाकों में रही।
बुधवार तक अहमदाबाद में 4735 कोरोना पॉजिटिव मामले थे वहीं अब तक 289 मौत हो चुकी है। राज्य में सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद में हैं।

Published on: