2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 61 विदेशी नागरिक हिरासत में; बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या ज्यादा

दिवाली से पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 61 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान, नागरिकता और दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Nov 2026, 2:14 PM IST

Ahmedabad Crime Branch

Ahmedabad Crime Branch (वायरल वीडियो का स्क्रीशॉट)

अहमदाबाद। दिवाली के त्योहार से पहले गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर के अलग-अलग इलाकों में विशेष अभियान चलाकर 61 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें ज्यादातर बांग्लादेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अनुसार, दिवाली के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने शहर के विभिन्न जोन में खुफिया सूचनाएं जुटाईं और उनके आधार पर योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

पहचान और नागरिकता का किया जा रहा सत्यापन

कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने समन्वय के साथ छापे मारे। इस दौरान 61 विदेशी नागरिकों को शहर में अवैध रूप से रहने के संदेह में हिरासत में लिया गया। पुलिस अब उनके पहचान पत्र, नागरिकता और अहमदाबाद में रहने से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन के बाद संबंधित विदेशी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनकी पहचान और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की बात कही गई है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

दिवाली के दौरान अहमदाबाद के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संभावित खतरे की समय रहते पहचान करने के लिए क्राइम ब्रांच ने यह विशेष अभियान शुरू किया है।