2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP नेताओं के BJP में शामिल होने पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

पंजाब में AAP नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है और जब उसके विधायक-सांसद ही भरोसा नहीं कर रहे, तो जनता कैसे करेगी? पायलट ने 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की इंसाफ रैली की जानकारी भी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Nov 2026, 3:05 PM IST

Sachin Pilot

संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट (Photo-IANS)

संगरूर (पंजाब)। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिन सिद्धांतों और वादों के आधार पर बनी थी और पंजाब की सत्ता में आई थी, उन पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

अपने ही नेताओं का विश्वास खो चुकी है आप

संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं और कई प्रमुख नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। जब आपके अपने विधायकों और सांसदों को ही अपनी पार्टी और नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा, तो फिर पंजाब की आम जनता आप पर कैसे विश्वास कर सकती है?" उन्होंने कहा कि पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों से भटकने के कारण ही आज यह स्थिति बनी है।

संगरूर में 4 नवंबर को राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे की जानकारी देते हुए पायलट ने बताया कि राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर में एक विशाल 'इंसाफ रैली' को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब के लोगों के हक और न्याय की आवाज उठाने के साथ-साथ राज्य में बढ़ते नशे और हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगे। यह एक ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिक, किसान और युवा बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।" सचिन पायलट ने दावा किया कि यह इंसाफ रैली पंजाब के पुनरुद्धार और बदलाव की एक नई शुरुआत साबित होगी।

बता दें कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि दिल्ली में 'आम आदमी पार्टी' के तीन विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौरमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने के लिए तीनों साथियों का स्वागत करता हूं। अब समय है एक साथ आकर पंजाब के हर घर तक विकास और शांति पहुंचाई जाए।