अहमदाबाद

जल जनित रोगों की रोकथाम को मनपा सख्त, 15 पानी जग सप्लायर की इकाइ सील

Ahmedabad अहमदाबाद शहर में डायरिया, उल्टी, टाइफाइड और हैजा जैसे जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए गहन अभियान चलाया है। रोगों में वृद्धि दर्ज होने पर हाई-रिस्क क्षेत्रों में तत्काल कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में पानी सप्लाई करने वाले जग सप्लायर्स पर […]

2 min read
File photo

Ahmedabad अहमदाबाद शहर में डायरिया, उल्टी, टाइफाइड और हैजा जैसे जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए गहन अभियान चलाया है। रोगों में वृद्धि दर्ज होने पर हाई-रिस्क क्षेत्रों में तत्काल कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में पानी सप्लाई करने वाले जग सप्लायर्स पर सख्ती की गई। कुल 194 सप्लायर्स में से 179 ने क्लोरीन डोज़र इंस्टॉल किया, जबकि 15 सप्लायर्स ने क्लोरीन डोजर नहीं लगवाए, जिससे उनकी यूनिट को मनपा ने सील कर दिया है। पानी पूरी के एक हजार से अधिक ठेलों पर से उनके पानी के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच को भेजा है।मनपा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मनपा आयुक्त के निर्देश पर सभी ज़ोन में वाटर जग सप्लायर्स को क्लोरीन डोज़र लगाने का आदेश दिया गया था। शहर में कुल 194 सप्लायर्स की जांच हुई, जिनमें से 179 ने नियमों का पालन किया और 15 को क्लोरीन डोजर न लगाने के चलते सील कर दिया। उत्तर जोन में 25 में से 6, दक्षिण-पश्चिम जोन में 22 में से 3 और दक्षिण जोन में 70 में से 5 सप्लायर्स के यहां सील लगाई गई।

1758 पानी पूरी के ठेलों में से 1073 के लिए नमूने

6 से 17 जनवरी तक सातों ज़ोन में पानी पूरी के 1758 ठेलों की जांच की गई। इनमें से 1073 ठेलों के पानी के सैंपल और 137 से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। ठेलों को नोटिस जारी किए और लगभग 1013 किलो अखाद्य सामग्री तथा 1931 लीटर अखाद्य तरल पदार्थ नष्ट कर 1.17 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।जनजागृति और स्वच्छता पर भी फोकस

मनपा के अनुसार जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्लोरीन की गोलियों का वितरण, मेडिकल कैंप, जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। स्कूलों और पानी पूरी विक्रेताओं को हैंडग्लव्स, हेयर कैप पहनकर कार्य करने के लिए कहा गया है।

Published on:
28 Jan 2026 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर