अहमदाबाद

महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी सहित दो को पकड़ा

राजकोट. शहर में कोठारिया सॉल्वेंट क्षेत्र में रहने वाली जुबेदा गुड्डी नामक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हुए आरोपी प्रवीण उर्फ लाखा वाघेला (49) को गिरफ्तार किया गया। वह सुरेंद्रनगर का मूल निवासी व वर्तमान में मोरबी में रहता है। शापर-वेरावल पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से भेष बदलकर उसे गिरफ्तार किया। हत्या में शामिल एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा।
2 min read
Two arrested, including lover, for woman's murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

राजकोट शहर में कोठारिया सॉल्वेंट क्षेत्र में रहने वाली

राजकोट. शहर में कोठारिया सॉल्वेंट क्षेत्र में रहने वाली जुबेदा गुड्डी नामक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हुए आरोपी प्रवीण उर्फ लाखा वाघेला (49) को गिरफ्तार किया गया। वह सुरेंद्रनगर का मूल निवासी व वर्तमान में मोरबी में रहता है। शापर-वेरावल पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से भेष बदलकर उसे गिरफ्तार किया। हत्या में शामिल एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, जुबेदा गुड्डी का आरोपी प्रवीण के साथ प्रेम संबंध था। पारडी में पड़ोसी होने के कारण दोनों के बीच करीब 10 महीने तक प्रेम प्रसंग चला। बाद में जुबेदा अपने पति अयूब के साथ रहने चली गई थी। इसी बात से नाराज आरोपी प्रवीण ने 12 जून को पारडी पहुंचकर पहले रिक्शा से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
घटना के तीन दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान जुबेदा की मौत हो गई। इसके बाद मामला हत्या में बदल गया। पारडी की महिला की हत्या के आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर शापर-वेरावल पुलिस वहां पहुंची। पहले सूचना मिली कि आरोपी मुरादाबाद चला गया, पुलिस वहां भी गई। बाद में उसके हरिद्वार में ही होने की पुष्टि होने पर दोबारा तलाश की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शापर पुलिस ने मृतका की पुत्री खुशी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोपी के साथ पकड़े गए नाबालिग से भी पूछताछ जारी है।

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

राजकोट. शहर में रहने वाली बेटी के घर से निकलीं तमिलनाडु की निवासी प्रतिभा दावड़ा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दामाद को जेल से छुड़ाने के प्रयास के सिलसिले में आठ दिन पहले ही पति प्रवीण के साथ राजकोट आई थीं।
जानकारी के अनुसार, पति से कहासुनी के बाद महिला ने यह कदम उठाया। प्रतिभा (70) ने सोमवार सुबह सुबह करीब 8:45 बजे घंटेश्वर स्थित 25 वारिया क्वार्टर के पास रेलवे फाटक के निकट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।
फाटक पर मौजूद गार्ड और अन्य लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। शुरुआत में उनकी पहचान नहीं हो सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांधीग्राम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी में पहुंचाया। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
परिजनों ने बताया कि प्रतिभा और उनके पति प्रवीण दावड़ा वर्तमान में तमिलनाडु में रहते हैं, जबकि उनका मूल निवास पोरबंदर है। दोनों आठ दिन पहले राजकोट में अपनी बेटी के घर आए थे। उनकी बेटी रीमाबेन नागेश्वर क्षेत्र के शांतिनगर में रहती हैं।

Updated on:
06 Jul 2026 10:28 pm
Published on:
06 Jul 2026 10:28 pm