24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / Gujarat news: नल सरोवर पक्षी अभयारण्य में जल्द शुरू होगी बोटिंग

Gujarat news: नल सरोवर पक्षी अभयारण्य में जल्द शुरू होगी बोटिंग

सर्दियों में देश-विदेश से आने वाले हजारों प्रवासी पक्षियों के कलरव से गुलजार रहने वाले नल सरोवर को जल्द ही पर्यटन की नई सुविधाओं की सौगात मिलने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 24 Nov 2026, 10:32 PM IST

Ahmedabad news

बोटिंग करते हुए।

Ahmedabad: नल सरोवर को जल्द ही पर्यटन की नई सुविधाओं की सौगात मिलेगी। यहां चल रहे पुनर्विकास के कार्य अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होते ही पर्यटकों के लिए बोटिंग सुविधा फिर से शुरू कर दी जाएगी।वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को नल सरोवर पक्षी अभयारण्य का दौरा कर विकास कार्यों, पर्यटन सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मंत्री ने अभयारण्य में पर्यटकों के लिए विकसित की जा रही कैंटीन, इंटरप्रिटेशन सेंटर, ग्रीन जोन, बोटिंग जेटी और बर्ड व्यू प्वाइंट सहित विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नल सरोवर की प्राकृतिक पहचान और पर्यावरणीय संतुलन से किसी तरह का समझौता किए बिना इसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

समीक्षा बैठक में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा

इस दौरान वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक में अभयारण्य के संरक्षण, विकास कार्यों की प्रगति, पर्यटकों के लिए सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। मंत्री ने विशेष रूप से प्रवासी पक्षियों के सुरक्षित प्रवास, उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण और सरोवर की समृद्ध जैव विविधता को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के साथ प्रकृति संरक्षण का संतुलन जरूरी है। पर्यटकों के लिए स्वच्छता, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ईको टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जाए।

स्थानीय लोगों को भी मिलेगा पर्यटन विकास का लाभ

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नल सरोवर में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों का लाभ स्थानीय समुदाय तक भी पहुंचे। इसके लिए स्थानीय परिवारों, छोटे कारोबारियों और पर्यटन गाइडों को विकास प्रक्रिया से जोड़कर उनके लिए रोजगार और आय के नए अवसर तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास का उद्देश्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देना होना चाहिए।इस अवसर पर विरमगाम के विधायक हार्दिक पटेल, स्थानीय अग्रणी, वन विभाग के अधिकारी और विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।