24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / Ahmedabad: सरखेज-ग्यासपुर में आग से 80 झुग्गियां जलकर हुईं राख, कोई हताहत नहीं

Ahmedabad: सरखेज-ग्यासपुर में आग से 80 झुग्गियां जलकर हुईं राख, कोई हताहत नहीं

आग लगते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सामान छोड़कर बाहर निकल गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 24 Nov 2026, 10:22 PM IST

Fire in Gyaspur

शहर के ज्ञासपुर इलाके में लगी आग।

Ahmedabad news : अहमदाबाद शहर के सरखेज-ग्यासपुर कैनाल के पास मंगलवार को भीषण आग लगने से गरीब परिवारों के आशियाने उजड गए। झुग्गी बस्ती में अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक इस पर काबू पाया गया तब तक 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों और किसी संभावित साजिश सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आग लगते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सामान छोड़कर बाहर निकल गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। इससे पहले भी यहां आग की घटना सामने आई थी।घटना की सूचना मिलते ही अहमदाबाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बड़ी संख्या में झुग्गियां और उनमें रखा घरेलू सामान जल गया, जिससे प्रभावित परिवारों को काफी नुकसान होने की आशंका है।

दो जगह एक साथ आग लगने से उठे सवाल

अहमदाबाद दमकल विभाग के इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर मिथुन मिस्त्री के अनुसार, कैनाल के पास दो अलग-अलग झुग्गियों में एक ही समय आग लगी। उन्होंने कहा कि एक साथ दो स्थानों पर आग लगने की घटना सामान्य नहीं लगती है।गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी इसी झुग्गी बस्ती में आग लगने की घटना हुई थी। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और किसी संभावित साजिश सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, आग जानबूझकर लगाए जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।