अहमदाबाद

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की नई सूची जारी

घोटाले की शिकायत के बाद भुगतान की कार्रवाई बंद

less than 1 minute read
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की नई सूची जारी

वडोदरा. प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के आवंटन के बाद घोटाले की शिकायतों के चलते नई सूची जारी करने के साथ ही भुगतान की कार्रवाई बंद कर दी गई है।
नर्मदा राज्यमंत्री योगेश पटेल के हाथों लॉटरी निकालने के बाद वडोदरा महानगर पालिका (वीएमसी) की वेबसाइट पर लाभार्थियों की सूची जारी की गई। सूची में से 42 नाम हटाकर नाम घोषित करने पर कार्यपालक अभियंता प्रमोद वसावा व सलाहकार के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया।
पूर्व में जारी की गई सूची को हटाकर लॉटरी में घोषित लाभार्थियों को मकान आवंटित किए जाने के बाद की सूची शुक्रवार रात को वीएमसी की वेबसाइट पर जारी की गई है। वीएमसी की आयुक्त शालिनी अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही भुगतान की कार्रवाई बंद कर दी गई है।

विधानसभा में उठाएंगे भ्रष्टाचार का मुद्दा : चावड़ा

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात के मुख्य शहरों में पीपीपी मॉडल से व वडोदरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।

Published on:
14 Aug 2021 10:54 pm
Also Read
View All