अहमदाबाद

ओखा-तिरुपति नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ, सांसद माडम ने दिखाया संकेत

राजकोट. जामनगर. ओखा रेलवे स्टेशन से ओखा-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद पूनम माडम तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने सोमवार देर रात संकेत दिखाकर रवाना किया। इ
less than 1 minute read
New Okha-Tirupati Weekly Express Train Flagged Off; MP Madam Gives the Signal

द्वारका और बालाजी जुड़े आपस में, सौराष्ट्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ

राजकोट. जामनगर. ओखा रेलवे स्टेशन से ओखा-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद पूनम माडम तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने सोमवार देर रात संकेत दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद माडम ने कहा कि ओखा और तिरुपति के बीच इस नई ट्रेन की शुरुआत से दो महत्वपूर्ण तीर्थस्थल - द्वारका एवं तिरुपति बालाजी आपस में जुड़ गए हैं। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से सौराष्ट्र के यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।
राजकोट के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सांसद माडम द्वारा रेल सुविधाओं में वृद्धि के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार ओखा-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19560) सोमवार ओखा से प्रत्येक सोमवार को रात 11.35 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन मंगलवार सुबह 4 राजकोट, 8.15 बजे अहमदाबाद, 10.20 बजे वडोदरा से रवाना होकर बुधवार को रात 11.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
इसी तरह, तिरुपति-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19559) 14 मई से तिरुपति से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8.15 बजे प्रस्थान करके शनिवार को रात 1.10 बजे अहमदाबाद, सुबह 5.25 बजे राजकोट तथा 11.50 बजे ओखा पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, उधना, नंदूरबार, आमलनेर, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बसमत, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड़, बासर, निजामाबाद, कामारेड्डी, बोलारम, काचीगुडा, महबूबनगर, गदवाल, कर्नूलु सिटी, डोन, ताडिपत्रि, कड़पा, राजमपेटा, रेनीगुंटा तथा तिरुपति स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास तथा जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे।

Updated on:
12 May 2026 09:57 pm
Published on:
12 May 2026 09:55 pm