अहमदाबाद

राज्य में पकड़े 8 में से दो संदिग्ध लोगों के घर से मिला आपत्तिजनक साहित्य

पालनपुर. प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जैश-जेईएम) से जुड़े एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इससे जुड़े आठ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने के बाद 5 को कड़ी सुरक्षा में पालनपुर तहसील के भागण गांव लाया गया। इनमें से दो के घर से आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया गया।
2 min read
Objectionable material found at the homes of two of the eight suspects arrested in the state
संदिग्ध व्यक्तियों को पालनपुर तहसील के भागण गांव लाई एटीएस की टीम।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 को कड़ी सुरक्षा में पालनपुर तहसील के भागण गांव लाई एटीएस की टीम

पालनपुर. प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जैश-जेईएम) से जुड़े एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इससे जुड़े आठ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने के बाद 5 को कड़ी सुरक्षा में पालनपुर तहसील के भागण गांव लाया गया। इनमें से दो के घर से आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया गया।
ये आरोपी गुजरात में जैश के लिए नेटवर्क तैयार करने, उसकी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने तथा देश विरोधी व आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे। शुक्रवार को गुजरात एटीएस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान इनके पास से प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा साहित्य, किताब, झंडा एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ था।
बनासकांठा, महेसाणा, नवसारी, पाटण तथा मध्य प्रदेश के देवास में स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर आठ संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया था। इनमें से एटीएस की टीम सोमवार को दो सगे भाइयों - मुदस्सिर अब्दुल्लाह गाजीवाला उर्फ अबू आया (22) और अहमद अब्दुल्लाह गाजीवाला उर्फ अबू उबेदा (19) के घर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। इनके मामा इब्राहीम मोहम्मद हुसैन घघा के घर पर भी जांच की जा रही है। घघा प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा रहा है। वह कश्मीर में प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुका है। इनके अलावा दो अन्य के घर पर भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान एटीएस की टीम इन संदिग्ध व्यक्तियों को भी साथ रख रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान दोनों भाइयों के घर से आपत्तिजनक साहित्य मिलने पर जब्त किया गया। एक आरोपी के मोबाइल फोन में मौजूद नॉर्ड लॉकर एप से 254 डिजिटल फाइलें भी मिली हैं। इनमें कथित रूप से जिहादी साहित्य, भाषण, ऑडियो-वीडियो, तस्वीरें और जैश-ए-मोहम्मद का झंडा शामिल है। इनको साथ रखकर सीन रीक्रिएट भी किया जा रहा है। इनकी गतिविधियों, संपर्क तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच के लिए सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए 8 संदिग्ध व्यक्तियों को महेसाणा जिले की कड़ी कोर्ट में पेश किया गया था। सभी आठों आरोपियों का 14 दिन का रिमांड कोर्ट ने मंजूर किया था।

Updated on:
06 Jul 2026 10:11 pm
Published on:
06 Jul 2026 10:11 pm