6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी बंजर भूमि के विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

राजकोट. जिले की लोधिका तहसील के रावकी गांव में युवक की हत्या राजकोट ग्रामीण एलसीबी और लोधिका पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें रावकी गांव निवासी विजय उर्फ जीगो डांगर और जिग्नेश उर्फ कट्टी बगड़ा शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि सरकारी बंजर भूमि के विवाद में युवक की हत्या की गई थी।
2 min read
Google source verification
Youth Murdered Over Dispute Regarding Government Wasteland; Two Accused Arrested

युवक की हत्या के गिरफ्तार आरोपी।

राजकोट जिले की लोधिका तहसील के रावकी गांव की घटना, शराब पार्टी के दौरान भी हुई थी कहासुनी

राजकोट. जिले की लोधिका तहसील के रावकी गांव में युवक की हत्या राजकोट ग्रामीण एलसीबी और लोधिका पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें रावकी गांव निवासी विजय उर्फ जीगो डांगर और जिग्नेश उर्फ कट्टी बगड़ा शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि सरकारी बंजर भूमि के विवाद में युवक की हत्या की गई थी। इससे पहले शराब पार्टी के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।
मेटोडा जीआइडीसी निवासी रेखा बगड़ा (36) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, रावकी गांव में भरत डांगर (33) रविवार सुबह अपनी कार में बेहोशी की हालत में मिले थे।उन्हें तत्काल राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण फॉरेंसिक विशेषज्ञों से पोस्टमार्टम कराया गया और लोधिका पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच में स्पष्ट हुआ कि यह हत्या का मामला है। जांच में मृतक के रिश्तेदार विजय और उसके मित्र जिग्नेश की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद एलसीबी के पीआइ जे.पी. राव के मार्गदर्शन में पीएसआइ एच.सी. गोहिल, के.एम. चावड़ा, आर.वी. भीमाणी, पी.एन. भरवाड़ और टीम ने कार्रवाई की। वहीं, लोधिका पुलिस थाने के पीआइ आई.डी. सरवैया और उनकी टीम भी जांच में जुटी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने लोधिका के माखावड़ चौकड़ी के पास से मृतक की कार जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि घटना से एक रात पहले मृतक और दोनों आरोपी साथ में भोजन करने के बाद शराब पी रहे थे। उसी दौरान उनके बीच कहासुनी हुई थी। अगले दिन सुबह विवाद फिर बढ़ गया औरअभद्र व्यवहार के बाद दोनों आरोपियों ने भरत पर डंडे से कई वार किए। बाद में उन्हें कार में रख दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय ने रावकी गांव में सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा कर रखा था। बाद में भरत ने वह कब्जा हटवा दिया था। आरोपियों को शक था कि भरत ने स्वयं उस जमीन पर कब्जा कर लिया। इसी रंजिश और विवाद के चलते हत्या कर दी गई।