अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम 860 मिलीग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। इस अवैध मादक पदार्थ की कीमत करीब 77 हजार रुपए बताई गई। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वस्त्राल रिंग रोड स्थित एक इमारत […]
अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम 860 मिलीग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। इस अवैध मादक पदार्थ की कीमत करीब 77 हजार रुपए बताई गई।
इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वस्त्राल रिंग रोड स्थित एक इमारत के अंडरग्राउंड में बिना पास परमिट के मेफेड्रोन का कारोबार हो रहा है। पुलिस निरीक्षक एस जे जाडेजा और उनकी टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान दाणीलीमडा निवासी आकिफ शेख (25) तथा अजीमुद्दीन शेख (27) के रूप में हुई है। इनके पास से मेफेड्रोन के अलावा मोबाइल फोन व स्कूटर समेत कुछ सामान समेत 1.68 लाख का माल भी बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह मेफेड्रोन बटाणा उर्फ हापरा नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराया था।
वटवा पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप की 10 बोतलों के साथ आरोपी को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वटवा के सदभावनगर क्षेत्र निवासी रीजवान शेख (21) कफ सिरप की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से सिरप की 10 बोतलें मिली हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।