3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले वर्ष 25 फरवरी से 17 मार्च तक होंगी

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक राज्य में 10वीं व 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2027 तक चलेंगी।कैलेंडर के अनुसार दोनों बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों की पूरक परीक्षा इस वर्ष 11 अगस्त से 22 अगस्त तक ली जाएंगी। इसी तरह कक्षा आठ से 12वीं तक की प्रथम परीक्षाएं 22 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेंगी। कक्षा 9 से 12वीं तक की प्रारंभिक परीक्षा 8 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
The Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board (GSHSEB)

फाइल फोटो।

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक राज्य में 10वीं व 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2027 तक चलेंगी।कैलेंडर के अनुसार दोनों बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों की पूरक परीक्षा इस वर्ष 11 अगस्त से 22 अगस्त तक ली जाएंगी। इसी तरह कक्षा आठ से 12वीं तक की प्रथम परीक्षाएं 22 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेंगी। कक्षा 9 से 12वीं तक की प्रारंभिक परीक्षा 8 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी। जबकि स्कूल-स्तरीय विषय परीक्षा अगले वर्ष एक से 3 फरवरी तक चलेंगी। कक्षा 12 विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 से 13 फरवरी 2027 तक ली जाएंगी।

कैलेंडर में बोर्ड परीक्षाओं, अवकाश, शिक्षण दिवसों और विभिन्न गतिविधियों की तिथियां स्पष्ट रूप से तय की गई हैं। इस कैलेंडर से छात्रों और शिक्षकों को पूरे वर्ष की योजना बनाने में सुविधा होगी।

शैक्षणिक कैलेंडर में 20 सरकारी छुट्टियां और 4 स्थानीय अवकाश शामिल किए गए हैं। प्रमुख छुट्टियों में स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, सरदार पटेल जयंती, क्रिसमस, मकर संक्रांति, महाशिवरात्रि, होली, राम नवमी और महावीर जयंती शामिल हैं।

अगला शैक्षणिक सत्र 8 जून से

शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला सत्र 8 जून से आरंभ होगा जो 4 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 120 कार्य दिवस होंगे। दीपावली का अवकाश 21 दिनों का होगा जो 5 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद दूसरा सत्र 26 नवंबर से आरंभ होकर 2 मई 2027 चलेगा जो 124 कार्य दिवसों का होगा। इसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश 3 मई से आरंभ होगा जो 34 दिनों का होगा और 6 जून 2027 को खत्म होगा। कुल मिलाकर शैक्षणिक वर्ष में 244 कार्य दिवस होंगे, जिनमें से 240 वास्तविक शिक्षण दिवस होंगे।