डॉग बाइट पर तत्काल टीकाकरण का उद्देश्य Ahmedabad : शहर में बढ़ते डॉग बाइट (श्वान के काटने) के मामलों को देखते हुए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने बड़ा निर्णय लिया है। अब रेबीज वैक्सीन की पहली खुराक हर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध होगी। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति […]
Ahmedabad : शहर में बढ़ते डॉग बाइट (श्वान के काटने) के मामलों को देखते हुए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने बड़ा निर्णय लिया है। अब रेबीज वैक्सीन की पहली खुराक हर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध होगी।
इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति को काटने की घटना के बाद तुरंत नज़दीकी केंद्र पर उपचार मिल सके और संक्रमण का खतरा टाला जा सके।यह निर्णय मंगलवार को हुई स्वास्थ्य एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समिति की बैठक में लिया गया। अभी तक रेबीज वैक्सीन शहरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध थी। नई व्यवस्था के तहत इसे मनपा के सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तक विस्तारित किया जाएगा।समिति अध्यक्ष जशु ठाकोर के अनुसार श्वान के काटने के बाद तुरंत टीकाकरण बेहद ज़रूरी है।
वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने से नागरिकों को कुछ ही घंटों में उपचार मिल सकेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक वायल में पांच डोज़ होते हैं, जिन्हें खोलने के बाद उसी दिन उपयोग करना होता है। ऐसे में मरीजों को उस केंद्र पर भेजा जाएगा जहां वायल पहले से खुला हो। मनपा की इस पहल से शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था मज़बूत होगी और रेबीज जैसी गंभीर समस्या से बचाव संभव होगा।