
वायरल वीडियो।
Ahmedabad. सोशल मीडिया के लिए रील बनाना, वीडियो बनाने का क्रेज युवाओं में है। कई बार यह क्रेज उन्हें मुसीबत में भी डाल देता है। ऐसी ही एक घटना अहमदाबाद शहर में सामने आई है, जिसमें एक कंपनी का विज्ञापन करने के लिए बीच रास्ते पर कार और दुपहिया वाहनों को खड़ा करके एवं एक्सीडेंट हुआ हो ऐसा दृश्य बनाकर ट्रैफिक रोकना युवाओं को भारी पड़ गया। इसका वीडियो वायरल होने पर अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने उस पर संज्ञान लिया है।
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो में दिखाई देने वाले युवाओं और वाहनों के नंबर प्लेट के आधार पर उनके मालिक व चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध बी डिवीजन ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह वीडियो 19 अप्रेल के पहले किसी समय का है। यह 19 अप्रेल को पुलिस के ध्यान में आया है। इसकी जगह नवरंगपुरा वाघ बकरी तीन रास्ता होने की बात सामने आई है। इसमें पुलिस भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 285, 54 और एमवी एक्ट 122 तथा 177 के तहत कार्रवाई करेगी।
पुलिस के अनुसार उनके ध्यान में आया है कि कुछ युवा किसी विज्ञापन का वीडियो शूट करने के लिए सार्वजनिक रोड पर सरेआम वाहनों को खड़ा किए हैं। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों की जान को खतरा पैदा हुआ, ट्रैफिक में रुकावट हुई। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
19 Apr 2026 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
