अहमदाबाद

शहर में फिर गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल, पारा 43 डिग्री के पार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। हालांकि, अगले सात दिनों तक पूरे गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

less than 1 minute read
गुजरात कॉलेज के निकट गर्मी के बीच प्यास बुझाते लोग।

राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा अहमदाबाद

अहमदाबाद शहर में दो दिन की आंशिक राहत के बाद शुक्रवार को गर्मी ने फिर से रौद्र रूप दिखाया। शहर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पूरे गुजरात में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा कई शहरों का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। आगामी दिनों में अहमदाबाद समेत गुजरात में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है।

सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। आम दिनों में अति व्यस्त रहने वाली सड़कों पर यातायात में कमी देखी गई, कई जगहों पर सन्नाटा रहा।राज्य के कई शहरों में पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा। इनमें राजकोट 42.7 डिग्री, गांधीनगर 42.6, सुरेंद्रनगर 42.5 और भावनगर42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसके अलावा अमरेली में तापमान 41. 9 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण गुजरात के सूरत और वलसाड में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ाई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। हालांकि, अगले सात दिनों तक पूरे गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
01 May 2026 09:50 pm
Published on:
01 May 2026 09:48 pm
Also Read
View All