राजस्थान के सरदार शहर की मूल निवासी अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन आरंभ गांधीनगर. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का 50वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘ऊर्ध्वारोहण’ गुरुवार को कोबा के प्रेक्षा विश्व भारती में आरंभ हुआ।इस अवसर पर मंडल की ओर से अध्यक्ष सरिता डागा व पदाधिकारियों ने राजस्थान के सरदारशहर की […]
गांधीनगर. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का 50वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘ऊर्ध्वारोहण’ गुरुवार को कोबा के प्रेक्षा विश्व भारती में आरंभ हुआ।इस अवसर पर मंडल की ओर से अध्यक्ष सरिता डागा व पदाधिकारियों ने राजस्थान के सरदारशहर की मूल निवासी सह अहमदाबाद प्रवासी रजनी दुग्गड़ को इस वर्ष का श्राविका गौरव अलंकरण प्रदान किया। इनके अभिनंदन पत्र का वाचन मंडल की ट्रस्टी आरती कठौतिया ने किया। साथ ही दिवा जैन बैंगानी तथा निधि राखेचा को सीतादेवी सरावगी प्रतिभा पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके अभिनंदन पत्र का वाचन क्रमशः ट्रस्टी ज्योति जैन व कल्पना बैद ने किया।
इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए मंडल से जुड़ी देशभर की सैंकड़ों महिलाओं विशेष उपस्थिति से वीर भिक्षु समवसरण ने मानों केसरिया रंग धारण कर लिया। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि यह अधिवेशन दायित्व के परिवर्तन से संदर्भित है। जिसे जो भी दायित्व मिले, उसे निष्ठा से पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। अन्यथा पद पर आने का भी कोई लाभ नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि मंडल की ओर से अलंकरण व पुरस्कार प्रदान किया गया है। श्रद्धा, सेवा आदि की भावना बनी रहे। अपने जीवन में त्याग, संयम व साधना आदि से अपने जीवन को अच्छा बनाने का प्रयास होना चाहिए। प्रतिभा पुरस्कार में ज्ञानावरणीय कर्म का क्षयोपशम होता है। बुद्धि का सदुपयोग होना चाहिए। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल खूब अच्छा धार्मिक-आध्यात्मिक उन्नयन करता रहे। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा, साध्वी सम्बुद्धयशा, मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने भी विचार व्यक्त किए। मंडल की राष्ट्रीय महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने संचालन किया।