अहमदाबाद

वडोदरा के दशरथ गांव में प्रौढ़ की हत्या की आशंका, शव के पास मिला बड़ा पत्थर

वडोदरा. शहर के पास दशरथ गांव में पिता की जगह प्लॉट की रखवाली करने गए प्रौढ़ उमेद वसावा (42) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। छाणी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।
2 min read
Suspected Murder of Middle-Aged Man in Vadodara's Dashrath Village; Large Stone Found Near Body
मृतक उमेद वसावा।

पिता का हुआ था मोतियाबिंद का ऑपरेशन, उनकी जगह ड्यूटी पर गया था

वडोदरा. शहर के पास दशरथ गांव में पिता की जगह प्लॉट की रखवाली करने गए प्रौढ़ उमेद वसावा (42) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। छाणी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार, मृतक उमेद वसावा तीन बच्चों के पिता थे। वे रात में प्लॉट की रखवाली और दिन में कार वॉशिंग का काम करते थे। हाल ही में उनके पिता का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए उन्हें आराम करने की सलाह देकर उमेद उनकी जगह ड्यूटी पर गए थे।
इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उमेद के परिजनों को फोन कर बताया कि उनके सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, वहां उमेद का शव पड़ा मिला। उनका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और शव के पास एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही छाणी पुलिस थाने के पीआइ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले पत्थर को जब्त कर लिया। परिजनों से पूछताछ कर मामले में कार्रवाई शुरू की गई है।
प्राथमिक जांच में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि मृतक के छोटे भाई के नाम से फोन करने वाला कोई करीबी व्यक्ति हो सकता है। हालांकि घटना के समय छोटा भाई अपनी नौकरी पर मौजूद था, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच में हुई है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।

जसदण में छात्रा की मौत के बाद स्कूल संचालक गिरफ्तार

राजकोट. जिले के जसदण में स्थित अल्फा ट्यूशन क्लास में 10 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक जयसुख संखारवा को गिरफ्तार किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजकोट के पुलिस अधीक्षक विजयसिंह गुर्जर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जांच शुरू की गई है। जांच में प्रारंभिक रिपोर्टों और चिकित्सकीय परीक्षणों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दूसरी ओर, पुलिस घटना की तह तक पहुंचने और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूछताछ की प्रक्रिया को और तेज कर रही है। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी रोष है।

Published on:
26 Jun 2026 10:33 pm