23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशनों पर चला स्वच्छता अभियान, यात्रियों से किया सीधा संवाद

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी रेलकर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस की टीम ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Pushpendra Rajput

•

Updated: 23 Oct 2026, 9:44 AM IST

DRM

वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके यात्रियोंं से संवाद करते हुए।

वडोदरा. भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रव्यापी 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्यों से संवाद किया। इस दौरान स्वच्छता और यात्री सुविधाओं के विषयों पर चर्चा हुई और कई सुझाव भी नोट किए गए।

रेलकर्मियों को दिलाई स्वच्छता शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल रेल प्रबंधक ने सभी रेलकर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस की टीम ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए मंडल की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी भी दी।मंडल रेल प्रबंधक ने सभी रेलकर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस की टीम ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

वडोदरा मंडल के 21 स्टेशनों पर हुआ संवाद

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना के अनुसार वडोदरा मंडल के वडोदरा, भरूच, नडियाद, आणंद और गोधरा सहित 21 स्टेशनों पर नामित अधिकारियों ने जनसंवाद किया। वहीं अन्य स्टेशनों पर स्टेशन अधीक्षकों ने यात्रियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, यात्री, यूथ और लोकल स्टेकहोल्डर शामिल हुए।

समस्याओं और सुझावों को किया गया नोट

इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्री सुविधाओं और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर लोगों की समस्याओं और सुझावों को नोट किया। कार्यक्रम के बाद मंडल के सभी स्टेशनों और परिसरों में श्रमदान भी किया गया। नुक्कड़ नाटक और स्ट्रीट प्ले के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वडोदरा मंडल इस अभियान के जरिए न केवल लंबित मामलों का समाधान कर रहा है, बल्कि स्टेशन परिसरों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता को भी बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेवल

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य